• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo F11 Pro के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, हीलियो पी70 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने का दावा

Oppo F11 Pro के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, हीलियो पी70 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने का दावा

Oppo F11 Pro को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इससे फोन को गीकबेंच की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिससे सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।

Oppo F11 Pro के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, हीलियो पी70 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने का दावा
ख़ास बातें
  • 6.5 इंच के फुलएचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा ओप्पो एफ11 प्रो
  • Oppo F11 Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरे से होगा लैस
  • Oppo F11 Pro में पिछले हिस्से पर होगा 48 मेगापिक्सल का सेंसर
विज्ञापन
Oppo F11 Pro को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इससे फोन को गीकबेंच की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिससे सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। सबसे अहम है कि फोन को मीडियाटेक चिपसेट और 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। दावा किया गया है कि फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर है। यह एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6 पर चलेगा। Oppo F11 Pro के सारे स्पेसिफिकेशन पहले भी सार्वजनिक हो चुके हैं।

गीकबेंच लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी Droidshout द्वारा दी गई। इसका मॉडल नंबर CPH1969 है। इशारा मिलता है कि Oppo F11 Pro लेटेस्ट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6 पर चलेगा। फोन को मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। सिंगल कोर टेस्ट में इसे 1,573 का स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,844 का स्कोर मिला है।

Oppo F11 Pro के सारे स्पेसिफिकेशन MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक कर दिए गए हैं। रिपोर्ट से एक बार पुराने दावों को बल मिला है कि इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई होगा। फोन में 6.5 इंच का फुलएचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह 90.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन के दो स्टोरेज दो वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल (एफ /1.79 अपर्चर) और 5 मेगापिक्सल (एफ /2.4 अपर्चर) वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके साथ एफ/ 2.6 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास और बाइडू शामिल हैं। Oppo F11 Pro का डाइमेंशन 161.3x76.1x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 190 ग्राम। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन थंडर ब्लैक और ऑरोरा ग्रीन रंग में आएगा।

Oppo के मुताबिक, कंपनी 5 मार्च को मुंबई में एक प्रेस इवेंट आयोजित करेगी। इसी इवेंट में ओप्पो एफ11 प्रो को पेश किया जाएगा। ओप्पो की वेबसाइट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन कम रोशनी में बेहतर पोर्ट्रेट फोटोग्राफी करेगा। इसके अलावा पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश है। कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल के सेंसर को जगह मिली है। Oppo का दावा है कि एआई की मदद से यह क्वालिटी तस्वीरें खींचेगा। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy and well built
  • Smooth performance
  • Long battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • No 4K video recording
  • Micro-USB port
  • Hybrid dual-SIM slot
डिस्प्ले6.53 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo F11 Pro, Oppo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  2. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  3. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  4. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Pause Point: स्मार्टफोन पर टाइम बर्बाद नहीं होने देगा Google का यह नया फीचर! जानें कैसे करता है काम
  6. Google Chrome या Safari में अपना ब्राउजिंग डाटा कैसे करें साफ, ये है आसान तरीका
  7. WhatsApp Plus क्या है और पैसे देकर क्या मिलेगा खास? जानें सभी प्रीमियम फीचर्स
  8. Oppo Reno 16F 5G के लॉन्च की तैयारी, GCF पर हुई लिस्टिंग
  9. लैपटॉप में भी मिलेगा Android जैसा एक्सपीरियंस, Googlebook हुआ ऑफिशियल
  10. Vivo Y60 लेटेस्ट स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »