Oppo F11 Pro Marvel's Avengers Edition हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Oppo F11 Pro Marvel's Avengers Limited Edition: ओप्पो एफ11 प्रो एवेंजर्स एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। आइए आपको इसकी कीमत के बारे में बताते हैं।

Oppo F11 Pro Marvel's Avengers Edition हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Oppo F11 Pro Marvel's Avengers Edition हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

ख़ास बातें
  • Oppo F11 Pro Avengers Edition की बिक्री 1 मई से
  • Oppo F11 Pro Avengers Edition की कीमत है 27,990 रुपये
  • Amazon से खरीद सकेंगे ओप्पो एफ11 प्रो मार्वल एवेंजर्स एडिशन
विज्ञापन
Oppo F11 Pro Marvel's Avengers Limited Edition को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। एवेंजर्स एंडगेम (Avengers: Endgame) के आज रिलीज़ होते ही हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने भारतीय बाजार में लिमिटेड ओप्पो एफ11 प्रो (Oppo F11 Pro) मार्वल एवेंजर्स एडिशन को भी लॉन्च कर दिया है। स्पेशल एवेंजर्स एडिशन का ब्लू कलर वेरिएंट उतारा गया है जो ग्लॉसी फिनिश के साथ आएगा। फोन के पिछले हिस्से पर रेड कलर का Avengers लोगो नज़र आ रहा है। आइए अब आपको Oppo F11 Pro Marvel's Avengers Limited Edition की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Oppo F11 Pro Marvel's Avengers Limited Edition की भारत में कीमत

ओप्पो के अनुसार, भारत में नए F11 Pro Avengers Edition की कीमत 27,990 रुपये है। ई-कॉमर्स साइट अमेज़न (Amazon) पर हैंडसेट प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और फोन की बिक्री 1 मई से शुरू होगी। स्मार्टफोन के साथ कैप्टन अमेरिका से प्रेरित ब्लू रंग वाला प्रोटेक्टिव कवर मिलेगा। इसके पिछले हिस्से में आपको कैप्टन अमेरिका का आइकॉनिक शिल्ड नज़र आएगा। यह लिमिटेड-एडिशन स्मार्टफोन एवेंजर्स-थीम वॉलपेपर के साथ आएगा।
 
t1afqlv8

Oppo F11 Pro Avengers Edition के रिटेल बॉक्स में मिलेंगी ये चीजें

डिज़ाइन और फोन के साथ मिलने वाले फ्री प्रोडक्ट्स के अलावा Marvel's Avengers Limited Edition कंपनी के ओप्पो एफ11 प्रो के समान है। याद करा दें कि ओप्पो एफ11 प्रो की भारत में कीमत 24,990 रुपये है।
 

Oppo F11 Pro Marvel's Avengers Limited Edition स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ11 प्रो (रिव्यू) के लिमिटेड और रेगुलर एडिशन दोनों में ही 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा।

पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F11 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy and well built
  • Smooth performance
  • Long battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • No 4K video recording
  • Micro-USB port
  • Hybrid dual-SIM slot
डिस्प्ले6.53 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »