Oppo Ace 2 को मिलेगा 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, वायरलेस चार्जिंग भी दिए जाने की उम्मीद

पिछले साल ओप्पो ने Oppo Reno Ace में भी 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी थी। यही तकनीक Oppo Ace 2 का भी हिस्सा होगी।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2020 18:49 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Ace 2 अगले हफ्ते होगा चीन में लॉन्च
  • ओप्पो ऐस 2 आएगा चार रियर कैमरों के साथ
  • Oppo Ace 2 के साथ लॉन्च होगा Oppo Enco 31 TWS ईयरबड्स

Oppo Ace 2 के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

Oppo ने अपने अगामी स्मार्टफोन Oppo Ace 2 को लेकर पुष्टि की है कि यह फोन 65 वॉट uperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। कंपनी ने इसकी जानकारी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर दी है, जहां यह इशारा भी मिल चुका है कि यह स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस स्मार्टफोन में 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग विकल्प मिलेगा। हाल ही में ओप्पो को अपने नए वायरलेस चार्जर के लिए सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ है। माना जा रहा है कि इस चार्जर का नाम Oppo 40W 'AirVOOC' वायरलेस चार्जर होगा।

वीबो पर Oppo ने एक टीज़र पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह 65 वॉट SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को टीज़ कर रहा है। यह सपोर्ट Oppo Ace 2 में मौजूद होगा। इसके अलावा, कंपनी ने एक अन्य बैटरी से संबंधित फीचर को इस पोस्टर में दिखाया है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह कंपनी का वहीं वायरलेस चार्जर होगा, जिसको लेकर लंबे वक्त से सुर्खियों का बाजार गर्म है।

हाल ही में ओप्पो के कंसोर्टियम में शामिल होने के एक महीने बाद ओप्पो के 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग पैड को वायरलेस पावर कंसोर्टियम (WPC) द्वारा प्रमाणित किया गया था।

हालांकि, अभी तक ओप्पो ने इस वायरलेस प्रोडक्ट के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। संभावना है कि इसका सरप्राइज़ लॉन्च 13 अप्रैल को ओप्पो ऐस 2 लॉन्च इवेंट के दौरान ही किया जाए। कंपनी चीन के इस लॉन्च इवेंट में स्मार्टफोन के साथ Oppo Enco 31 TWS ईयरबड्स भी लॉन्च करने वाली है।
Advertisement

गौलतलब है कि ओप्पो ऐस 2 लॉन्च से पहले एक चीनी रिटेल वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो का यह आगामी फोन दो कलर ऑप्शन और तीन रैम व स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जो हैं- 8 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 256 जीबी और 12 जीबी रैम + 256 जीबी। कंपनी ने यह भी पुष्टि कर दी है कि यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होगा। ओप्पो का यह फोन 5जी के सपोर्ट के साथ आएगा, जिसका भार होगा 182 ग्राम।
Advertisement

याद दिला दें कि पिछले साल ओप्पो ने Oppo Reno Ace में भी 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी थी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  5. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.