Oppo Ace 2 EVA Limited Edition लॉन्च, ओप्पो बैंड का टीज़र ज़ारी

Oppo Ace 2 EVA Limited Edition के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत लगभग 46,500 रुपये है। आपको बता दें, Oppo Ace 2 EVA Limited Edition के कुल मिलाकर केवल 10,000 यूनिट्स ही हैं, जिनके लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए गए हैं।

Oppo Ace 2 EVA Limited Edition लॉन्च, ओप्पो बैंड का टीज़र ज़ारी

Oppo Ace 2 EVA Limited Edition एक लिमिटेड एडिशन फोन

ख़ास बातें
  • Oppo Ace 2 EVA Limited Edition को भारत लाए जाने की उम्मीद कम
  • ओप्पो का यह फोन 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस
  • ओप्पो ऐस 2 ईवा लिमिटेड एडिशन में Snapdragon 865 मौजूद
विज्ञापन
Oppo Ace 2 EVA Limited Edition स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन पिछले महीने लॉन्च हुए Ace 2 के जैसा ही है, लेकिन यह स्मार्टफोन बाहरी रूप से Anime सीरीज़ Neon Genesis Evangelion से प्रेरित लगता है, जो दिखने में काफी अलग है। ओप्पो ऐस 2 ईवा लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन ब्लू फिनिश के साथ आता है, जिसके बैक पर Evangelion' लिखा हुआ है। फोन का वॉलपेपर इस Anime सीरीज़ से प्रेरित है। इस नए लिमिटेड एडिशन फोन का रिटेल बॉक्स कैप्शूल जैसे अनोखे सफेद डिज़ाइन जैसा है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 65 वॉट सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आता है।
 

Oppo Ace 2 EVA Limited Edition price, sale, more

ओप्पो ऐस 2 ईवा लिमिटेड एडिशन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 4,399 (लगभग 46,500 रुपये) है।

ओप्पो ऐस 2 ईवा लिमिटेड एडिशन के अलावा, ओप्पो ने कई अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं। इन प्रोडक्ट्स में Enco W31 TWS, Oppo Air VOOC wireless charger और Oppo Watch भी शामिल है। Enco W31 TWS की कीमत CNY 399 (लगभग 4,200 रुपये) है। Oppo Air VOOC वायरलेस चार्जर की कीमत CNY 299 (लगभग 3,100 रुपये) है, और ओप्पो वॉच की कीमत CNY 2,199 (लगभग 23,200 रुपये) है।

आपको बता दें, ओप्पो Neon Genesis Evangelion anime की 25वीं सालगिरह जश्न मना रहा है, और इन सभी प्रोडक्ट्स के अलावा कंपनी ने Oppo Band EVA Limited Edition की जानकारी भी साझा की है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, GizmoChina के अनुसार, ओप्पो बैंड Oppo Reno 4 लॉन्च इवेंट के दौरान पेश किया जा सकता है। कंपनी ने फोन के बारे में जानकारी दे चुकी है, लेकिन अभी इसकी भी लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।
 

Oppo Ace 2 EVA Limited Edition specifications

ओप्पो ऐस 2 ईवा लिमिटेड एडिशन के स्पेसिफिकेशन बिल्कुल Oppo Ace 2 की तरह ही हैं, जो कि पिछले महीने लॉन्च हुआ था। फोन में 6.5-इंच (1080x2400 पिक्सल) फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होना चाहिए। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम व 256 जीबी तक की UFS 3.0 स्टोरेज से लैस है। फोन के क्वाड कैमरा सेटअप में एफ/1.7 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस शामिल होना चाहिए। ओप्पो ऐस 2 ईवा लिमिटेड एडिशन का सेल्फी कैमरा एफ/2.4 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का है।

ओप्पो ऐस 2 ईवा लिमिटेड एडिशन में 4,000mAh की बैटरी के साथ 65 वॉट SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज और 40W Air VOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »