Oppo Ace 2 होगा दमदार Snapdragon 865 चिपसेट से लैस, डिज़ाइन भी लीक

Oppo Ace 2 के गोल आकार के कैमरा मॉड्यूल और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के अलावा पोस्टर से जानकारी मिली है कि फोन का वज़न 185 ग्राम होगा।

Oppo Ace 2 होगा दमदार Snapdragon 865 चिपसेट से लैस, डिज़ाइन भी लीक

Oppo Ace 2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Oppo Ace 2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • लॉन्च से पहले हुआ चीनी रिटेलर की वेबसाइट पर लिस्ट
  • लिस्टिंग में मिली रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ रंग विकल्पों की जानकारी
विज्ञापन
Oppo Ace 2 को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी ने हाल ही में अपने वीबो अकाउंट के जरिए दी थी। अब कंपनी ने ओप्पो ऐस 2 का एक आधिकारिक पोस्टर जारी किया है, जो बताता है कि फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट और सबसे दमदार Snapdragon 865 चिपसेट के साथ आएगा। पोस्टर में Oppo Ace 2 के क्वाड रियर कैमरा सेटअप की झलक भी दिखाई देती है, जो एक गोलाकार आकार के मॉड्यूल में सेट है। ओप्पो ऐस 2 की उपलब्धता को लेकर भी एक जानकारी सामने आई है। खबर है कि फोन चीनी रिटेलर JD.com पर लिस्ट किया गया है, जिसमें फोन की तस्वीरें और तीन वेरिएंट की जानकारी भी दी गई है।

Oppo ने बुधवार को अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट पर टीज़र पोस्टर जारी किया। ओप्पो ऐस 2 के गोल आकार के कैमरा मॉड्यूल और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के अलावा पोस्टर से जानकारी मिली है कि फोन का वज़न 185 ग्राम होगा। Snapdragon 865 चिपसेट से Oppo Ace 2 में 5G सपोर्ट शामिल होने का भी इशारा मिलता है।
 
Oppo

दूसरी ओर फोन की JD.com लिस्टिंग में दिए गए ओप्पो ऐस 2 के रेंडर्स से फोन के डिज़ाइन की झलक भी मिलती है और साथ ही इसके रंग विकल्पों का भी पता चलता है। स्मार्टफोन को लिस्टिंग में ब्लैक और ब्लू रंग में दिखाया गया है। हालांकि इन रंग के सटीक नाम की जानकारी नहीं दी गई है। JD.com लिस्टिंग में Oppo Ace 2 की रैम और स्टोरेज विकल्प की जानकारी भी शामिल है। लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो ऐस 2 तीन वेरिएंट में आ सकता है - एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प, और 12 जीबी रैम रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट।

ओप्पो ऐस 2, जिसे पहले ओप्पो रेनो ऐस 2 कहा जा रहा था, पिछले महीने TENAA पर देखा गया था। इस लिस्टिंग में भी Oppo Ace 2 को एक गोल  आकार के कैमरा मॉड्यूल और होल-पंच डिस्प्ले के साथ दिखाया गया था।

यह भी खबर है कि ओप्पो ऐस 2 जबरदस्त फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। दरअसल कुछ समय पहले फोन 3C सर्टिफिकेशन के लिए भी लिस्ट हुआ था। जहां जानकारी मिली थी कि Oppo Ace 2 में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  9. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »