Oppo A83 (2018) भारत में लॉन्च, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है यह फोन

Oppo का नया स्मार्टफोन Oppo A83 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। दरअसल, Oppo A83 Pro हैंडसेट Oppo A83 का अपग्रेड वर्ज़न है, जिसने भारत में इसी साल जनवरी में दस्तक दी थी।

Oppo A83 (2018) भारत में लॉन्च, 4 जीबी रैम और  64 जीबी स्टोरेज वाला है यह फोन

Oppo A83 (2018) की कीमत है 15,990 रुपये

ख़ास बातें
  • Oppo A83 (2018) को 15,990 रुपये में बेचा जाएगा
  • ओप्पो ए83 की तुलना में इस हैंडसेट में मुख्य अपग्रेड रैम और स्टोरेज का है
  • सीधी भिड़ंत Redmi Note 5 Pro, Vivo V7 और Samsung On7 Prime से होगी
विज्ञापन
Oppo A83 (2018) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो ब्रांड का नया स्मार्टफोन जनवरी में 13,990 रुपये में लॉन्च किए गए Oppo A83 का अपग्रेड है। भारत में The Oppo A83 (2018) को 15,990 रुपये में बेचा जाएगा। इस कीमत में नए Oppo स्मार्टफोन की सीधी भिड़ंत Redmi Note 5 Pro, Vivo V7 और Samsung On7 Prime से होगी। देखा जाए तो ओप्पो ए83 की तुलना में इस हैंडसेट मुख्य अपग्रेड रैम और स्टोरेज का है। बाकी स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे ही हैं।
 

Oppo A83 2018 स्पेसिफिकेशन

पतले बेजल वाले डिस्प्ले के ट्रेंड पर आगे बढ़ते हुए ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया है, जो 1440x720 पिक्सल स्क्रीन रिजॉल्यूशन से लैस है। कंपनी का कहना है कि यह ओप्पो की ए सीरीज के ए83 स्मार्टफोन के बाद दूसरा ऐसा हैंडसेट है, जिसमें सेल्फी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जैसा कि हमने पहले बताया, ओप्पो ए83 की तरह ए83 (2018) में 5.7 इंच एचडी+ (720 ×1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज है। 4 जीबी रैम आपको अपने मनपसंद गेम खेलने में सपोर्ट करेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 
oppo a83 2018

Oppo A83 (2018) रेड, ब्लू और गोल्ड रंग में मिलेगा

कैमरे की बात करें तो ओप्पो ए83 (2018) में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कंपनी का दावा है कि सेल्फी के अनुभव को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने की सफल कोशिश की गई है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है, जिसके जरिए यह फेस अनलॉक फ़ीचर के तौर पर भी काम करेगा। कंपनी का दावा है कि फेस अनलॉक फ़ीचर 0.18 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा।

Oppo A83 (2018) एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलरओएस 3.2 पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 150.5 × 73.1 × 7.7 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3180 एमएएच बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737टी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3180 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 200MP कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Rogbid ने लॉन्च किए Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर्स से लैस, ऑफिस में पहनो या आउटडोर! जानें कीमत
  3. Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
  4. Google Pixel Tag भारत में लॉन्च, खोया सामान ढूंढने के आएगा काम, एक आवाज पर बजेगा अलार्म!
  5. फोन की Storage बार-बार हो रही फुल? ये 5 चीजें हटाते ही खाली हो जाएगी जगह
  6. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »