Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM के साथ 128 GB और 256 GB की स्टोरेज के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Oppo A7 Pro 5G में 6.57 इंच डिस्प्ले हो सकता है

Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी

हाल ही में Oppo A7 Pro Max को पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • Oppo A7 Pro 5G में कैप्सूल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है
  • Oppo A7 Pro 5G में 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo ने हाल ही में Oppo A7 Pro Max को पेश किया था। इस सीरीज में जल्द ही Oppo A7 Pro 5G को शामिल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्टिंग हुई है। Oppo A7 Pro 5G में कैप्सूल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM के साथ 128 GB और 256 GB की स्टोरेज के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Oppo A7 Pro 5G में 6.57 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्राजील की नेशनल टेलीकम्युनिकेशंस एजेंसी, ANATEL पर Oppo A7 Pro 5G की मॉडल नंबर - CPH2931 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह स्मार्टफोन ब्राउन कलर में है और इसका डिजाइन हाल ही में चीन में पेश किए गए Oppo A7 Pro Max से अलग है। इस स्मार्टफोन में कैप्सूल-शेप वाला कैमरा लेआउट दिया गया है। इस कैमरा मॉड्यूल मे दो कैमरा और रिंग जैसी फ्लैश यूनिट है। 

Oppo A7 Pro 5G में 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इससे पहले यह स्मार्टफोन थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) की वेबसाइट और मलेशिया की SIRIM सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखा था। Oppo A7 Pro 5G को 8 GB के RAM के साथ 128 GB और 256 GB की स्टोरेज के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच डिस्प्ले हो सकता है। 

हाल ही में चीन में पेश किए गए Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है (1,272 x 2772 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 5 दिया गया है। Oppo A7 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और गायरोस्कोप दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की 10,000mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  2. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  4. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  6. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  7. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  8. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  9. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  10. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »