अगस्त का महीना खत्म होने जा रहे है और इस वक्त Apple के iPhone 16 पर शानदार ऑफर मिल रहा है।
Photo Credit: Apple
iPhone 16 में 48MP कैमरा दिया गया है।
अगस्त का महीना खत्म होने जा रहे है और इस वक्त Apple के iPhone 16 पर शानदार ऑफर मिल रहा है। अगर आप डिस्काउंट के साथ एप्पल का फ्लैगशिप आईफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह ऑप्शन सही साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ धांसू बैंक ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज में देकर अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। आइए iPhone 16 पर मिलने वाले ऑफर से लेकर, डिस्काउंट और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹64,900 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹5,145 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹59,755 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना स्मार्टफोन देने पर ₹51,600 कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की स्थिति पर निर्भर करता है। यह आईफोन सितंबर, 2025 में ₹79,900 में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से ₹20,000 सस्ता मिल रहा है।
iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। इस आईफोन में ऑक्टा कोर Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह आईफोन iOS 18 पर चलता है। यह आईफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस आईफोन के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इस आईफोन की लंबाई 147.6 मिमी, चौड़ाई 71.6 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 170 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट