iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?

iQOO का नया स्मार्टफोन iQOO Z11 भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है, जिसका मुकाबला Tecno Pova 8 और Realme 16T 5G से हो रहा है।

iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?

Photo Credit: iQOO/Tecno/Realme

iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G

ख़ास बातें
  • iQOO Z11 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है।
  • Tecno Pova 8 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट मिलता है।
  • Realme 16T 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया है।
विज्ञापन

iQOO का नया स्मार्टफोन iQOO Z11 भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है, जिसका मुकाबला Tecno Pova 8 और Realme 16T 5G से हो रहा है। iQOO Z11 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है। वहीं Tecno Pova 8 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट मिलता है। वहीं Realme 16T 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया है। आइए iQOO Z11, Tecno Pova 8 और Realme 16T 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G

कीमत और स्टोरेज

iQOO Z11 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999 है। वहीं Tecno Pova 8 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹29,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की ₹31,999 है। जबकि Realme 16T 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹32,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

iQOO Z11 में 6.83 इंच की कर्व्ड 3D AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 449PPI पिक्सल डेंसिटी, 2000 निट्स की HBM ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Tecno Pova 8 में में 6.76 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2344 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 381ppi पिक्सल डेंसिटी और 950 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Realme 16T में 6.8 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक हाई-ब्राइटनेस मोड ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

iQOO Z11 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है। जबकि Tecno Pova 8 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट मिलता है। वहीं Realme 16T 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

iQOO Z11 एंड्रॉयड 16 बेस्ड Origin OS6 के साथ आता है। जबकि Tecno Pova 8 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। वहीं Realme 16T 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7 के साथ आता है। 

कैमरा सेटअप

iQOO Z11 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Tecno Pova 8 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Realme 16T 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी बैकअप

iQOO Z11 में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Tecno Pova 8 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme 16T 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  2. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  4. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  5. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  6. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  7. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  8. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »