Oppo A55s फोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च...

रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो ए55एस फोन FCC लिस्टिंग और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जहां से इशारा मिला है कि फोन में 3,890 एमएएच की बैटरी मिलेगी। बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होगा।

Oppo A55s फोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च...
ख़ास बातें
  • Oppo A55s में मिल सकती है 4 जीबी तक रैम
  • फोन गीकबेंच पर मॉडल नंबर CPH2309 के साथ लिस्ट है
  • ब्लूटूथ एसआईजी पर A102OP व CPH2309 मॉडल नंबर लिस्ट हैं
विज्ञापन
Oppo A55s स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके तुरंत लॉन्च के संकेत मिल रहे हैं। कथित Oppo फोन मॉडल नंबर CPH2309 के साथ गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। 5G फोन को लेकर माना जा रहा है कि यह हाल ही में लॉन्च हुए Oppo A55 स्मार्टफोन के सक्सेसर के तौर पर दस्तक देगा। ओप्पो ए66एस फोन Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है। इसके अलावा, यह फोन कथित रूप से FCC वेबसाइट और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है, जिसके जरिए इसके कुछ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी मिल चुकी है।

Oppo A55s स्मार्टफोन को गीकबेंच साइट पर मल्टी-कोर टेस्टिंग स्कोर 1,592 प्वाइंट्स के साथ स्पॉट किया गया है। इसके अलावा सिंगल कोर टेस्टिंग में इसे गीकबेंच पर 510 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो ए55एस फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा और यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस होगा। प्रोसेसर दो परफॉर्मेंस कोर के साथ लिस्ट है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.04GHz है, वहीं छह कोर मैक्सिमम 1.8GHz क्लॉक स्पीड के साथ लिस्ट है। ओप्पो ए55एस फोन 4 जीबी तक की रैम के साथ लिस्ट है।

जैसे कि हमने बताया ओप्पो ए66एस फोन ब्लूटूथ एसआईजी पर भी स्पॉट किया गया है, जहां फोन दो मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है.. वो हैं- A102OP और CPH2309। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन ब्लूटूथ वी5.1 के साथ आएगा। ब्लूटूथ पेज की लिस्टिंग से यह भी संकेत मिल हैं कि फोन में चार 5जी बैंड (n3/28/77/78) सपोर्ट मौजूद होगा।

इसके अलावा, MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो ए55एस फोन FCC लिस्टिंग और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जहां से इशारा मिला है कि फोन में 3,890 एमएएच की बैटरी मिलेगी। बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होगा। रिपोर्ट के अनुसार, बैटरी 4,000 एमएएच के साथ मार्क है।

ओप्पो ए55एस फोन को लेकर माना जा रहा है कि यह अक्टूबर महीने में लॉन्च हुए Oppo A55 स्मार्टफोन के सक्सेसर के तौर पर दस्तक देगा। Oppo A55 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 15,490 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फिलहाल, कंपनी ने ओप्पो ए55एस फोन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-अल्ट्रापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  8. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  9. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »