• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 8GB रैम, 5000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरों के साथ OPPO A55s 5G फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

8GB रैम, 5000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरों के साथ OPPO A55s 5G फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

इस बार यह एचडी डिस्‍प्‍ले और मीडियाटेक के डाइमेंसिटी प्रोसेसर के साथ पैक किया गया है।

8GB रैम, 5000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरों के साथ OPPO A55s 5G फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

इस फोन को बाकी मार्केट में कबतक लाया जाएगा, इस बारे में अभी कंपनी ने कुछ नहीं बताया है।

ख़ास बातें
  • OPPO A55s 5G स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च कर दिया गया है
  • इसके 6 जीबी रैम मॉडल की कीमत 1,099 युआन (13,162 रुपये) है
  • 8 जीबी रैम स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,199 युआन (14,359 रुपये) है
विज्ञापन
OPPO A55s 5G स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च कर दिया गया है। यही फोन कंपनी ने पिछले साल नवंबर में भी लॉन्‍च किया था, जिसमें क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया गया था। इस बार यह एचडी रेजॉलूशन और मीडियाटेक के डाइमेंसिटी प्रोसेसर के साथ पैक किया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के अलावा 5000mAh की बड़ी बैटरी भी है। कंपनी ने पिछले हफ्ते OPPO A57 5G स्‍मार्टफोन को उसके होम मार्केट में उतारा था। ताजा लॉन्‍च बेहद खामोशी के साथ हुआ है। तो चलिए इस फोन की बाकी खूबियों के बारे में भी जानते हैं। 

सबसे पहले बात कीमत की। इसे दो रैम और एक स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,099 युआन (13,162 रुपये) है। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,199 युआन (14,359 रुपये) है। इस डिवाइस को ब्रिस्क ब्लू, रिदम ब्लैक और टेम्परामेंट गोल्ड जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

OPPO A55s 5G में 6.5 इंच का IPS LCD  डिस्‍प्‍ले है। इस डिस्‍प्‍ले में टियरड्रॉप नॉच दिया गया है, जिसमें सेल्‍फी कैमरा फ‍िट है। यह स्क्रीन एचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करती है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह फोन 480 निट्स की ब्राइटनेस देता है। फोन का पावर बटन ही फ‍िंगरप्रिंट सेंसर के रूप में बदल जाता है। 

फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है, जो अधिकतम 8 जीबी रैम के साथ आता है। फोन में 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर चलता है, जिस पर ColorOS 11.1 की लेयर है। फोन में 5000एमएएच की बैटरी है, जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कुल मिलाकर यह फा‍स्‍ट चार्ज होने वाला स्‍मार्टफोन नहीं है। 

OPPO A55s 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्‍सल का है। इसे सपोर्ट करने के लिए 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा फोन में दिया गया है। सेल्‍फी कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। इस फोन को बाकी मार्केट में कबतक लाया जाएगा, इस बारे में अभी कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में यह स्‍मार्टफोन बाकी मार्केट्स में भी पेश किया जा सकता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-अल्ट्रापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »