50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और पंच-होल डिस्‍प्‍ले के साथ Oppo A55 4G लॉन्‍च

Oppo A55 4G को 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा सिस्‍टम के साथ पैक किया गया है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और पंच-होल डिस्‍प्‍ले के साथ Oppo A55 4G लॉन्‍च

Photo Credit: Oppo India

पिछले साल भारत में लॉन्‍च हुई ओपो डिवाइस और नाइजीरिया में लॉन्‍च हुए Oppo A55 4G में एक जैसे फीचर्स हैं।

ख़ास बातें
  • फोन में HD+ रेजॉलूशन के साथ 6.51 इंच का पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है
  • फ्रंट साइड से लेफ्ट में टॉप पर 16 मेगापिक्‍सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है
  • इसे 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पैक किया गया है
विज्ञापन
ओपो (Oppo) ने एक नया बजट फोन नाइजीरिया में लॉन्‍च किया है। लेकिन यह कोई एक्‍सक्‍लूसिव डिवाइस नहीं है। Oppo A55 4G को पिछले साल अक्‍टूबर में इंडिया में लॉन्‍च किया गया था। अब इसे नाइजीरियाई यूजर्स के लिए पेश किया गया है। फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका कैमरा है। Oppo A55 4G को 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा सिस्‍टम के साथ पैक किया गया है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो प्रोसेसर दिया गया है। इसे दो कलर ऑप्‍शन में पेश किया गया है।  
 

Oppo A55 4G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

पिछले साल भारत में लॉन्‍च हुई ओपो डिवाइस और नाइजीरिया में लॉन्‍च हुए Oppo A55 4G में एक जैसे फीचर्स हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, फोन में HD+ रेजॉलूशन के साथ 6.51 इंच का पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 60Hz का रिफ्रेश रेट, NEG T2X-1 ग्लास प्रोटेक्‍शन के साथ 500 निट्स की ब्राइटनैस वाला LCD पैनल है।

फोन में ट्र‍िपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 50 मेगापिक्‍सल का है। साथ में 2 मेगापिक्‍सल का बोकेह लेंस और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट साइड से लेफ्ट में टॉप पर 16 मेगापिक्‍सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Oppo A55 4G में मीडियाटेक के हीलियो G35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की ताकत है। इसे 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पैक किया गया है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट भी दिया गया है। 
Oppo A55 4G में 5000mAh की बैटरी है। यह 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन में दिया गया है। डिवाइस एंड्रॉयड 11 पर चलती है, जिसपर ColorOS 11.1 की लेयर है। 

बात करें प्राइस की, तो Oppo A55 4G के दाम नाइजीरिया में N109,000 (19,623 रुपये) हैं। यह कीमत इंडियन वैर‍िएंट के मुकाबले थोड़ी ज्‍यादा है। भारत में इस फोन की कीमत 15,490 रुपये से शुरू हुई थी। Oppo A55 4G को ऑनलाइन और ऑफलाइन प्‍लेटफॉर्म पर खरीदा जा सकता है। यह डिवाइस रेनबो ब्लू और स्टाररी ब्लैक कलर वैरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्‍ध है। 

बात करें कुछ और ओपो डिवाइसेज की, तो Oppo Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G को जल्‍द इंडिया में लॉन्‍च किया जाने वाला है। 7 फरवरी को यह लॉन्‍च होने जा रहा है। ऑफ‍िशियल लॉन्च से पहले इन फोन्‍स की कीमत भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि Oppo Reno 7 5G की इंडिया में कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 29,990 रुपये होगी। वहीं, Reno 7 Pro 5G के दाम 12GB + 256GB मॉडल के लिए 39,990 रुपये होंगे। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »