50MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी व 6GB के साथ Oppo A55 भारत में लॉन्च, जानें कीमत...

Oppo A55 स्मार्टफोन को चीनी कंपनी के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Oppo फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

50MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी व 6GB के साथ Oppo A55 भारत में लॉन्च, जानें कीमत...

रेनबो ब्लू और स्टाररी ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है Oppo A55 फोन

ख़ास बातें
  • Oppo A55 में दो वेरिएंट्स मिलते हैं
  • मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो ए55
  • फोन की सेल 3 अक्टूबर से शुरू होगी
विज्ञापन
Oppo A55 स्मार्टफोन को चीनी कंपनी के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Oppo फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ओप्पो ए55 स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आता है, जिसके टॉप पर 3D कर्व्ड डिज़ाइन मौजूद है। ओप्पो ए55 स्मार्टफोन में सुपर पावर-सेविंग मोड, ऑप्टिमाइज्ड नाइट चार्जिंग, सुपर नाइट-टाइम स्टैंडबाय मोड जैसे फीचर्स प्रीलोडेड आते हैं। इसमें कैमरा फोकस्ड फीचर जैसे बैकलाइट एचडीआर, नाइट मोड और नाइट प्लस फिल्टर मौजूद हैं।
 

Oppo A55 price in India, launch offers

Oppo A55 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 15,490 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,490 रुपये है। दोनों ही विकल्प रेनबो ब्लू और स्टाररी ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। उपलब्धता की बात करें, तो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की सेल Amazon Great Indian Festival sale के साथ 3 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की सेल 11 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। दोनों ही फोन खरीद के लिए Amazon, Oppo India E-Store और अन्य रीटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो Amazon पर ओप्पो ए55 स्मार्टफोन पर HDFC बैंड कार्ड व ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट 329 रुपये की कीमत वाला अमेज़न प्राइम मेंबरशिप भी दे रही है। इसके अलावा, प्राइम मेंबर को पहले छह महीने फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट दी जाएगी। इस फोन को छह महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है।

ऑफलाइन स्टोर्स में चुनिंदा क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक और तीन महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प प्राप्त होगा। इसी तरह ओप्पो इंडिया ई-स्टोर पर Axis Bank, Bank of Baroda और Kotak Mahindra Bank कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा।

आपको बता दें, Oppo A55 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ चीन में लॉन्च हो चुका है। चीन में फोन की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,000 रुपये) है, यह कीमत फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की है।
 

Oppo A55 specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए55 फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11 पर काम करता है। इसमें 6.51 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 269पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 89.2 स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल क है, 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो फोन में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी आता है।

ओप्पो ए55 की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन की बैटरी सिंगल चार्ज पर 30 घंटे तक का टॉक-टाइम या फिर 25 घंटे तक का म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्रदान करती है। फोन का डायमेंशन 163.6x75.7x8.4mm है और भार 193 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »