OnePlus Z जल्द आएगा भारत: कीमत, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन

OnePlus Z या OnePlus 8 Lite फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 24,990 रुपये होगी। OnePlus Z का एक और वेरिएंट हो सकता है जो 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है, लेकिन इस वेरिएंट की कीमत फिलहाल अनजान है।

OnePlus Z जल्द आएगा भारत: कीमत, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन

OnePlus Z (OnePlus 8 Lite) की भारत में कीमत 24,000 रुपये से शुरू हो सकती है

ख़ास बातें
  • होल-पंच डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा OnePlus Z
  • OnePlus 8 Lite नाम से लॉन्च होने की भी है अफवाहें
  • 24,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है वनप्लस ज़ेड
विज्ञापन
OnePlus Z को कथित तौर पर 10 जुलाई को लॉन्च किय जाना है। इस नए मॉडल के साथ OnePlus जाहिरा तौर पर मिड-रेंज सेगमेंट में वापस अपनी पकड़ बनाना चाहता है। इसके लिए कंपनी वनप्लस ज़ेड को प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन्स और आक्रामक कीमत के साथ लॉन्च करने की योजना बन रही है। वनप्लस ने अपनी शुरुआत बतौर फ्लैगशिप किलर कंपनी के रूप में की थी, लेकिन OnePlus 8 सीरीज़ तक आते-आते कंपनी के स्मार्टफोन की कीमत आसमान छू रही हैं। ऐसे में कंपनी अपनी पुरानी छवी को भारत में फिर से पहले जैसी बनाने की कोशिश कर रही है। अफवाहों में बने हुए मिड-रेंज वनप्लस ज़ेड के साथ, कंपनी Xiaomi, Oppo और Vivo जैसे ब्रांडों के लिए निश्चित तौर पर कड़ी प्रतियोगिता पेश करेगी। सीईओ पीट लाउ ने भी पुष्टि की है कि OnePlus जल्द ही भारत में एक किफायती वेरिएंट लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि इस डिवाइस के नाम के बारे में कंपनी की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अफवाहें है कि फोन को OnePlus Z या OnePlus 8 Lite कहा जाएगा।

वनप्लस ज़ेड पिछले कई दिनों लीक में बना हुआ है और यहां हम आगामी वनप्लस स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन को लेकर मिले इन्हीं लीक्स को इक्ट्ठा कर आपको सारी जानकारी दे रहे हैं।
 

OnePlus Z price in India, launch date (expected)

एक हालिया सर्वे में बताया गया है कि OnePlus Z या OnePlus 8 Lite फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 24,990 रुपये होगी। OnePlus Z का एक और वेरिएंट हो सकता है जो 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है, लेकिन इस वेरिएंट की कीमत फिलहाल अनजान है।

एक अलग रिपोर्ट में कहा गया है कि वनप्लस ज़ेड को भारत में 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। बता दें कि कंपनी 2 जुलाई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसमें 2 नए स्मार्ट टीवी से पर्दा उठाया जाएगा और इस लीक के अनुसार कंपनी टीवी के लॉन्च के एक हफ्ते बाद अपने आगामी स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसे लोग घर बैठ कर देख सकेंगे।
 

OnePlus Z design (expected)

जबकि वनप्लस ज़ेड उर्फ ​​वनप्लस 8 लाइट के अभी तक किसी प्रकार के रेंडर लीक देखने को नहीं मिले हैं, लेकिन अप्रैल में एक लाइव इमेज को ऑनलाइन देखा गया था। डिवाइस में फोन में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिली थी। लाइव तस्वीर से यह भी पता चलता है कि फोन एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आएगा, जिससे यह अंदाज़ा मिलता है कि फोन ओलेड पैनल से लैस आएगा। इसके अलावा फोन में होल-पंच कटआउंट होगा, जो डिस्प्ले के टॉप सेंटर में सेट होगा। वनप्लस ने पिछली बार OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro फोन के साथ होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन का इस्तेमाल किया था। लीक हुई तस्वीर में वॉल्यूम रॉकर को बायीं ओर देखा गया है, जबकि पावर बटन फोन के दायीं ओर सेट किया गया है। OnePlus Z का रियर पैनल अभी तक लीक नहीं हुआ है, लेकिन इसके पीछे एक ट्रिपल कैमरा सेटअप होने का अनुमान लगाया गया है।
 

OnePlus Z specifications (expected)

सर्वे लीक के मुताबिक, OnePlus Z में 6.55 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। इसमें स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर होगा, 5जी सपोर्ट के साथ। यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे दिए जाएंगे। प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया जाएगा। फोन में होल-पंच में 16 मेगापिक्सल के कैमरे को जगह मिलेगी। फोन में 4,300 एमएएच की बैटरी होगी जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की तरह वनप्लस ज़ेड में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light image quality
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4115 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »