• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Z भारत में 10 जुलाई को हो सकता है लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन आए सामने

OnePlus Z भारत में 10 जुलाई को हो सकता है लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन आए सामने

दावा है कि OnePlus Z फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,990 रुपये होगी। OnePlus Z का एक और वेरिएंट हो सकता है जो 12 जीबी रैम से लैस होगा।

OnePlus Z भारत में 10 जुलाई को हो सकता है लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन आए सामने
ख़ास बातें
  • OnePlus Z में 6.55 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिए जाने की संभावना
  • फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा
  • स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर से लैस हो सकता है OnePlus Z
विज्ञापन
चीनी कंपनी OnePlus के मिड-रेंज हैंडसेट OnePlus Z के बारे में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई है। इस बार वनप्लस ज़ेड के स्पेसिफिकेशन, कीमत और लॉन्च की तारीख के बारे में जानकारी मिली है। लीक के मुताबिक, वनप्लस ज़ेड में तीन रियर कैमरे, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। कीमत बेहद ही आक्रामक होने के दावे किए जा रहे हैं। उन दिनों की तरह जब OnePlus को बजट फ्रेंडली हैंडसेट बेचने के लिए जाना जाता था। एक अलग रिपोर्ट से पता चला है कि वनप्लस ज़ेड को भारत में 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।

वनप्लस ज़ेड को एक सर्वे में स्पॉट किए जाने की खबर है, जिसे एक यूज़र द्वारा DesiDime.com पर साझा किया गया। सर्वे में फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र था। लेकिन यहां फोन के नाम के बारे में चुप्पी थी। माना जा रहा है कि इस सर्वे में OnePlus Z ऊर्फ OnePlus 8 Lite की बात हो रही है जो मिड-रेंज स्पेसिफिकेशन और बजट फ्रेंडली कीमत वाला हैंडसेट है।
 

OnePlus Z price in India (expected)

सर्वे में बताया गया है कि इस OnePlus फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,990 रुपये होगी। OnePlus Z का एक और वेरिएंट हो सकता है जो 12 जीबी रैम से लैस होगा। इस वेरिएंट को हाल ही में गीकबेंच की साइट पर लिस्ट भी किया गया था।

एंड्रॉयड अथॉरिटी की एक अलग रिपोर्ट में कहा गया है कि वनप्लस ज़ेड को भारत में 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं कहा है। ऐसे में इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करना बेहतर होगा। इसके अलावा कंपनी 2 जुलाई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसमें 2 नए स्मार्ट टीवी से पर्दा उठाया जाएगा।
 

OnePlus Z specifications (expected)

सर्वे के मुताबिक, OnePlus Z में 6.55 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। इसमें स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर होगा, 5जी सपोर्ट के साथ। यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे दिए जाएंगे। प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया जाएगा। फोन में होल-पंच में 16 मेगापिक्सल के कैमरे को जगह मिलेगी। फोन में 4,300 एमएएच की बैटरी होगी जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की तरह वनप्लस ज़ेड में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »