वनप्लस एक्स स्मार्टफोन भारत में भी बिना इनवाइट के मिलेगा

वनप्लस एक्स स्मार्टफोन भारत में भी बिना इनवाइट के मिलेगा
विज्ञापन
वनप्लस एक्स स्मार्टफोन को लॉन्च करने के करीब तीन महीने बाद चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने इस हैंडसेट को भारतीय मार्केट में बिना इनवाइट के उपलब्ध कराने का फैसला किया है। यह गुरुवार मध्यरात्रि से बिना इनवाइट के मिलना शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि कंपनी ने हाल में इस हैंडसेट को चुनिंदा देशों में बिना इनवाइट के उपलब्ध कराया था।

(पढ़ें: वनप्लस एक्स का रिव्यू)

वनप्लस ने कहा कि अब इनवाइट जुगाड़ने की टेंशन खत्म। यूज़र भारत में वनप्लस स्मार्टफोन बिना इनवाइट अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से खरीद पाएंगे। वनप्लस एक्स 5 फरवरी 2016 से बिना इनवाइट के मिलेगा। इस स्कीम के तहत यूज़र वनप्लस एक्स का ऑनिक्स ब्लैक, शैंपेन गोल्ड और लिमिटेड सेरामिक एडिशन खरीद पाएंगे।

गौरतलब है कि वनप्लस ने वनप्लस एक्स के सेरामिक और ऑनिक्स वेरिएंट लॉन्च किए थे। वनप्लस एक्स सेरामिक के स्पेसफिकेशन ऑनिक्स वेरिएंट वाले ही हैं, फ़र्क बिल्ड का है। सेरामिक वेरिएंट को बनाने के लिए अलग मेटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। ऑनिक्स वर्ज़न को भारत में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जबकि सेरामिक वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध है।

वनप्लस एक्स स्मार्टफोन ऑक्सीजनओएस 2.1 पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद होगा।

वनप्लस एक्स की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम-स्लॉट मौजूद है, यानी एक सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है। इसमें फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2525 एमएएच की बैटरी।

पिछले महीने वनप्लस एक्स के शैंपेन वेरिएंट की बिक्री भारत में शुरू हुई थी। यह ऑनिक्स वेरिएंट वाली कीमत में ही उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »