वनप्लस एक्स खरीदने के लिए अब इनवाइट की ज़रूरत नहीं

वनप्लस एक्स खरीदने के लिए अब इनवाइट की ज़रूरत नहीं
विज्ञापन
वनप्लस ने गुरुवार को बताया कि अब वनप्लस एक्स हैंडसेट को खरीदने के लिए इनवाइट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, यह ऑफर फिलहाल भारत में लागू नहीं हुआ है। वनप्लस इंडिया ने गैजेट्स 360 से पुष्टि की कि भारत में भी बिना इनवाइट के इस हैंडसेट की बिक्री जल्द ही शुरू होगी। अगर आप तुरंत यह हैंडसेट खरीदना चाहते हैं तो आपको इनवाइट का इंतज़ाम करना होगा।

वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पे ने कंपनी के फोरम पर लिखा, "हम वनप्लस एक्स को बिना इनवाइट के उपलब्ध कराने को लेकर बेहद ही उत्साहित हैं।"

पे के मुताबिक, कंपनी हर लॉन्च के साथ ग्राहकों की मांग और उम्मीदों के बारे में बहुत कुछ सीख रही है। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि इनवाइट सिस्टम कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा है। पे ने बताया कि वनप्लस 2 को लॉन्च के चार महीने बाद बिना इनवाइट के उपलब्ध कराया था। इस बार वनप्लस एक्स को और भी कम समय में उपलब्ध कराया गया है।

याद दिला दें कि वनप्लस एक्स पहले से ही हर मंगलवार को बिना इनवाइट मिलता है। हालांकि, यह ऑफर भी भारतीय कंज़्यूमर के लिए नहीं है।

गौरतलब है कि वनप्लस ने वनप्लस एक्स के सेरामिक और ऑनिक्स वेरिएंट लॉन्च किए थे। वनप्लस एक्स सेरामिक के स्पेसफिकेशन ऑनिक्स वेरिएंट वाले ही हैं, फ़र्क बिल्ड का है। सेरामिक वेरिएंट को बनाने के लिए अलग मेटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। ऑनिक्स वर्ज़न को भारत में 16,999 रुपये में लॉन्च किया था, जबकि सेरामिक वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध है।

पिछले महीने वनप्लस एक्स के शैंपेन वेरिएंट की बिक्री भारत में शुरू हुई थी। यह ऑनिक्स वेरिएंट वाली कीमत में ही उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »