वनप्लस एक्स शैंपेन एडिशन बुधवार से 16,999 रुपये में मिलेगा

वनप्लस एक्स शैंपेन एडिशन बुधवार से 16,999 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
वनप्लस एक्स का शैंपेन वेरिएंट भारत में मंगलवार मध्यरात्रि से उपलब्ध होगा। जिन यूज़र के पास वनप्लस एक्स के ऑनिक्स वेरिएंट का इनवाइट पहले से मौजूद है, वे इसका इस्तेमाल नए वेरिएंट को खरीदने के लिए कर सकते हैं। यह हैंडसेट ऑनिक्स वेरिएंट की ही कीमत 16,999 रुपये में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

शुरुआत में कंपनी की हैंडसेट के शैंपेन एडिशन को सिर्फ चीन में पेश करने की योजना थी, लेकिन इसे बाद में यूरोप के मार्केट में उपलब्ध कराया गया। इस दौरान कंपनी ने भरोसा दिलाया था कि इसे अन्य मार्केट में भी पेश किया जाएगा। अगर बात स्पेसिफिकेशन की जाए तो शैंपेन एडिशन और वनप्लस एक्स के अन्य दो वर्ज़न ऑनिक्स और सेरामिक एडिशन में कोई फ़र्क नहीं है।

आपको बता दें कि वनप्लस एक्स स्मार्टफोन ऑक्सीजनओएस 2.1 पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद होगा।

वनप्लस एक्स की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम-स्लॉट मौजूद है, यानी एक सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है। इसमें फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2525 एमएएच की बैटरी।

ऑनिक्स वेरिएंट का 138 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें 4जी एलटीई बैंड, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर मौजूद हैं।

वनप्लस ने हाल में घोषणा की थी कि अब से हर मंगलवार को वनप्लस एक्स स्मार्टफोन बिना इनवाइट उपलब्ध होगा। अफसोस की बात यह है कि भारतीय कंज्यूमर कंपनी के इस ऑफर का फायदा नहीं उठा सकते।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »