OnePlus Nord 4 जल्द हो सकता है लॉन्च, कोडनेम का मिला संकेत

यह पिछले वर्ष जुलाई में पेश किए गए OnePlus Nord 3 की जगह लेगा। इसे OnePlus Ace 3V के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मार्च 2024 15:57 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष जुलाई में पेश किए गए OnePlus Nord 3 की जगह लेगा
  • इसकी 5,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है
  • इसमें 16 GB तक RAM मिल सकता है

यह स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाले OnePlus Ace 3V का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus का Nord 4 जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष जुलाई में पेश किए गए OnePlus Nord 3 की जगह लेगा। कंपनी के Nord 4 को OnePlus Ace 3V के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। इसके बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर Max Jambor (@MaxJmb) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus का अगला स्मार्टफोन Nord 4 हो सकता है और इसका कोडनेम 'Audi' है। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि यह स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाले OnePlus Ace 3V का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। हालांकि, GizmoChina की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इसे OnePlus Nord 4 की जगह कुछ अन्य नंबर दिया जा सकता है। 

OnePlus Ace 3V में जल्द रिलीज होने वाला Snapdragon 7+ Gen 3 SoC दिया जा सकता है। इसमें 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसकी 5,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें 16 GB तक RAM मिल सकता है। OnePlus Nord 3 के 8 GB + 128 GB और 16 GB + 256 GB वेरिएंट के प्राइस क्रमशः 33,999 रुपये और 37,999 रुपये के थे। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9000 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 6.74 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हाल ही में OnePlus ने देश में OnePlus 12 को लॉन्च किया था यह Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 3 वाला कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-808 सेंसर के साथ दिया गया है। इसके अलावा 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ है। इसके साथ ही कंपनी ने OnePlus 12R को भी लॉन्च किया है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 है। OnePlus 12 के 12 GB के RAM और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 64,999 रुपये और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का 69,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Flowy Emerald और Silky Black कलर्स में उपलब्ध है। OnePlus 12R के 8 GB+128 GB वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये और 16 GB + 256 GB वेरिएंट का 45,999 रुपये है। यह Cool Blue और Iron Gray कलर्स में उपलब्ध है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2772x1240 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.