OnePlus Ace 3V में होगा Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 SoC 

यह OnePlus Ace 2V की जगह लेगा। इसके रियर कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में बदलाव किया गया है

OnePlus Ace 3V में होगा Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 SoC 

यह स्मार्टफोन मिड-रेंज में होगा

ख़ास बातें
  • इसके रियर कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में बदलाव किया गया है
  • इसमें पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दाएं कोने पर हैं
  • यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OS पर चलेगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus का Ace 3V अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। यह OnePlus Ace 2V की जगह लेगा। इसके रियर कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसके लिए कंपनी ने चीन में प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। 

OnePlus ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर किए गए पोस्ट में बताया है कि OnePlus Ace 3V में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7+ Gen 3 SoC दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन मिड-रेंज में होगा। इसमें पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दाएं कोने पर हैं। इसे 1 CNY (लगभग 12 रुपये) में बुक किया जा सकता है। OnePlus Ace 3V में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सपोर्ट वाले फीचर्स भी मिल सकते हैं। इसमें 16 GB तक का RAM हो सकता है। 

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OS पर चलेगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसका डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। OnePlus Ace 3V की 5,500 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हाल ही में OnePlus ने OnePlus 12 को लॉन्च किया था यह Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 3 वाला कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। 

इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-808 सेंसर के साथ दिया गया है। इसके अलावा 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ है। इसके साथ ही कंपनी ने OnePlus 12R को भी लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। OnePlus 12 के 12 GB के RAM और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 64,999 रुपये और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का 69,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Flowy Emerald और Silky Black कलर्स में उपलब्ध है। OnePlus 12R के 8 GB+128 GB वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये और 16 GB + 256 GB वेरिएंट का 45,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को Cool Blue और Iron Gray कलर्स में खरीदा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में OnePlus की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसके बड़े मार्केट्स में भारत शामिल है। यह सैमसंग जैसी स्मार्टफोन कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। इसके स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में मजबूत डिमांड है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2772x1240 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  2. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  3. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  4. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  5. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  6. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  7. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  8. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »