OnePlus Ace 3V लॉन्च होगा 1.5K डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ!

डिवाइस क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ आ सकता है। 

OnePlus Ace 3V लॉन्च होगा 1.5K डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ!

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 2V का सक्सेसर होगा अपकमिंग स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • फोन में स्नैपड्रैग 7 जेन 3 चिपसेट होने की बात सामने आई है।
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
  • फोन में 5000एमएएच बैटरी पावर मिल सकती है।
विज्ञापन
OnePlus का Ace 3 स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च किया गया है। अब कंपनी की Ace सीरीज में अगला एडिशन Ace 3V के रूप में होने की संभावना है। फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट इसके डिस्प्ले और प्रोसेसर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आता है। फोन में स्नैपड्रैग 7 जेन 3 चिपसेट होने की बात सामने आई है। साथ ही इसका डिस्प्ले भी हाई रिजॉल्यूशन पैनल के साथ आने वाला है। आइए जानते हैं ताजा अपडेट। 

OnePlus Ace 3V के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अहम खुलासा सामने आ रहा है। OnePlus Ace 2V का सक्सेसर ये फोन साल के मध्य में आने की संभावना है। लॉन्च से पहले फोन के प्रोसेसर और डिस्प्ले के बारे में जानकारी सामने आई है। Weibo पर फोन को लेकर लीक सामने आया है। यहां पर एक टिप्स्टर ने फोन को लेकर लीक किया है कि इसमें OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसके प्रोसेसर के बारे में कहा गया है कि डिवाइस क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ आ सकता है। 

OnePlus Ace 3V के बैटरी स्पेसिफिकेशंस भी यहां बताए गए हैं। जिसके मुताबिक फोन में 5000एमएएच बैटरी पावर मिल सकती है। इसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। फोन के बिल्ड फीचर्स के बारे में कहा गया है कि इसका फ्रेम प्लास्टिक में आ सकता है जबकि रियर में ग्लास पैनल दिया जा सकता है। फोन में कर्व्ड एज देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा फोन के कैमरा, स्टोरेज, रैम आदि के बारे में जानकारी यहां पर नहीं दी गई है। 

OnePlus Ace 2V के स्पेसिफिकेशंस देखें तो फोन में 6.74 इंच 2.5D एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्‍शन मिलता है। यह स्‍मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस है। बैटरी बैकअप की बात करें तो फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी सिर्फ 32 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इस स्मार्टफोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2772x1240 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »