OnePlus 16 में आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है
भारत में पिछले वर्ष नवंबर में OnePlus 15 को लॉन्च किया गया था
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने OnePlus 16 के डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी हो सकती है। पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 15 की यह जगह ले सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर कंपनी ने OnePlus 16 का टीजर दिया है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 दिया जाएगा। यह ColorOS 17 के साथ लॉन्च होने वाला OnePlus का पहला स्मार्टफोन होगा। OnePlus 16 का डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में हाई रिफ्रेश रेट से यूजर्स को गेमिंग का बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत दिया है। चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PYB110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह OnePlus 16 का चाइनीज वेरिएंट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 100 W की चार्जिंग स्पीड है।
OnePlus 15 की तुलना में OnePlus 16 में कुछ बड़े अपग्रेड हो सकते हैं। आगामी स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी है। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि OnePlus 16 में BOE का नेक्स्ट-जेनरेशन ओरिएंटल डिस्प्ले होगा। OnePlus 15 में BOE का AMOLED डिस्प्ले दिया गया था।
OnePlus 16 में आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इससे पहले OnePlus ने बताया था कि OnePlus 16 में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core', 'High Refresh Rate' और 'E-Sports Triple Chip' मिलेंगे। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी के 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की भी वापसी हो सकती है। इस वेरिएंट को OnePlus 11 के बाद से उपलब्ध नहीं कराया गया है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 में 6.78 इंच FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Android 840 GPU है। OnePlus 15 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट