OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में

अमेजन पर OnePlus 15R पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15R में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 15R में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 15R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • OnePlus 15R में 7400mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

OnePlus का नया फोन OnePlus 15R इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिसमें भारी बैंक ऑफर शामिल है। ई-कॉमर्स साइट इस फोन पर खरीदारी पर बचत प्रदान कर रही है। OnePlus के इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 7400mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। यहां हम आपको OnePlus 15R पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus 15R Price & Offers

OnePlus 15R का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कमर्स साइट अमेजन पर ₹59,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात की जाए तो एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹3,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹56,999 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजुदा फोन देने पर अतिरिक्त बचत हो सकती है।

OnePlus 15R Features & Specifications

OnePlus 15R में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1272 पिक्सल और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में 15R एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 7400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 15R के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में OnePlus 15R में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, 5जी, ड्यूल 4G VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smooth 165Hz AMOLED display
  • Strong gaming performance
  • Excellent durability and software support
  • Outstanding battery life
  • कमियां
  • No telephoto camera
  • No LTPO display
  • More expensive than OnePlus 13R
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7,400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1272x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »