OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!

OnePlus को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी कई मार्केट्स में अपने संचालन को कम कर रही है।

OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!

OnePlus 15s का ग्लोबल लॉन्च ठंडे बस्ते में जा सकता है।

ख़ास बातें
  • कहा जा रहा है कि कंपनी कई मार्केट्स में अपने संचालन को कम कर रही है।
  • OnePlus 16 के लॉन्च को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है।
  • दावा किया है कि कंपनी OnePlus 15s को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं करेगी।
विज्ञापन

OnePlus 15s का लॉन्च खटाई में पड़ सकता है। कंपनी ने अपना OnePlus 15T साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया था। इसी फोन को ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15s के रूप में लॉन्च किया जाना था। लेकिन अब OnePlus 15s के लॉन्च पर शंका के बादल मंडरा रहे हैं। OnePlus 15T में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप से लैस होकर आता है। फोन में 7500mAh की बैटरी है और यह 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा से लैस है। OnePlus 15s में भी समान स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं। लेकिन अब इसके लॉन्च को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। 

OnePlus 15s का ग्लोबल लॉन्च अब टल सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर योगेश बरार ने दावा किया है कि कंपनी OnePlus 15s को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं करेगी। इस पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। यूजर्स का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो यह निराशाजनक होगा। वहीं, टिप्स्टर ने OnePlus 16 को लेकर भी अहम अपडेट दिया है। कहा गया है कि OnePlus 16 के लॉन्च को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई फैसला नहीं सामने आया है। 

OnePlus को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी कई मार्केट्स में अपने संचालन को कम (via) कर रही है। लेकिन इसके उलट, भारत में कंपनी लगातार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रही है। हाल ही में OnePlus N6 का टीजर सामने आया है जिसमें 8000mAh की विशाल बैटरी बताई गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 या MediaTek Dimensity 6100+ दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Android 16 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में ARM Mali-G57 MC2 GPU हो सकता है। 

Geekbench पर OnePlus N6 को सिंगल-कोर टेस्ट में 788 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,993 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। भारत में इस स्मार्टफोन को 30 जून को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus N6 में 8,000 mAh की बैटरी होगी। OnePlus N6 को ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट रियर पैनल होगा। हालांकि OnePlus 15s का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह खबर निराशाजनक हो सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस बारे में अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max होगा 4 अगस्त को लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा, 10,000mAh की बैटरी! प्री-ऑर्डर शुरू
  2. 6 अगस्त को भारत आ रहा है Asus का OLED डिस्प्ले वाला गेमिंग टैबलेट, लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा
  3. Redmi Turbo 6 Max रेंडर्स में दिखा Google Pixel जैसा नया डिजाइन, 10,000mAh की हो सकती है बैटरी!
  4. Redmi K100 Pro होगा स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5, 16GB RAM के साथ लॉन्च! यहां आया नजर
  5. Google Pixel 11 Pro का लुक 12 अगस्त को लॉन्च होने से पहले ही आया सामने, कुछ ऐसा दिखेगा
  6. Casio की स्मार्ट रिंग-वॉच लॉन्च, दिखने में खूबसूरत रिंग, स्मार्टवॉच के हेल्थ फीचर्स! जानें कीमत
  7. WhatsApp से फोन में अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं फोटो और वीडियो, तो ऐसे रोकें
  8. Google Gemini Spark भारत में लॉन्च, एक पर्सनल AI एजेंट जो आपके सोते हुए भी आपके लिए करेगा काम!
  9. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  10. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »