OnePlus के फोल्डेबल स्मार्टफोन पर एमेजॉन की सेल में मिलेगा 40,000 रुपये का डिस्काउंट

OnePlus Open में 7.82 इंच 2K फ्लेक्सि फ्लुइड LTPO मेन डिस्प्ले और 6.31 इच 2K LTPO सुपर फ्लुइड AMOLED कवर स्क्रीन है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 सितंबर 2024 19:21 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का लॉन्च पर प्राइस 1,39,999 रुपये का था
  • एमेजॉन की सेल मे OnePlus Open को 99,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने पिछले वर्ष अक्टूबर में देश में अपने पहले स्मार्टफोन OnePlus Open को लॉन्च किया था। इसके 16 GB + 512 GB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 1,39,999 रुपये का था। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की आगामी  Great Indian Festival Sale में इस स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। 

यह सेल 27 सितंबर से शुरू होगी। इसमें OnePlus Open को 99,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस प्राइस में बैंक डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स शामिल हो सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। OnePlus ने अगस्त में देश में OnePlus Open Apex Edition को लॉन्च किया था। इसके 16 GB + 1 TB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 1,49,999 रुपये का है। एमेजॉन की सेल में यह स्मार्टफोन भी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। 

OnePlus Open में 7.82 इंच 2K फ्लेक्सि फ्लुइड LTPO मेन डिस्प्ले और 6.31 इच 2K LTPO सुपर फ्लुइड AMOLED कवर स्क्रीन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। यह Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13.2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में Hasselblad ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। इसकी बाहरी और इनर स्क्रीन पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन की 4,800 mAh की बैटरी 67 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus Open में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस महीने की शुरुआत में चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Huawei ने पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design लॉन्च किया था। इसकी स्क्रीन पूरी तरह अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच की है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले फ्लेक्सिबल मैटीरियल्स से बना है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल आउटर कैमरा सेटअप दिया गया है। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। 
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,440x2,268 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.