OnePlus Nord अक्टूबर में नए अवतार में हो सकता है लॉन्च

हाल ही में, XDA Developers में एक फोरम मेंबर ने कथित तौर पर OxygenOS के भीतर इंजीनियरिंग मोड ऐप में इस रंग का नाम लिखा पाया था।

OnePlus Nord अक्टूबर में नए अवतार में हो सकता है लॉन्च

OnePlus Nord की भारत में कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord को अक्टूबर में मिल सकता है नया ग्रे ऐश रंग का विकल्प
  • फिलहाल ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंगों में है उपलब्ध
  • कंपनी द्वारा एक चौथे रंग के विकल्प पर काम करने की भी है सूचना
विज्ञापन
OnePlus Nord इस साल अक्टूबर में ग्रे ऐश रंग के विकल्प में लॉन्च हो सकता है। इसका दावा एक नहीं बल्कि दो टिप्सटर द्वारा किया गया है। रोलैंड क्वांड्ट (@rquandt) और मैक्स जे (@MaxJmb) दोनों ने सुझाव दिया है कि यह तब है कि वनप्लस अक्टूबर में वनप्लस नॉर्ड के लिए एक तीसरा कलर रिलीज़ करेगी। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि यह नया रंग सभी रैम और स्टोरेज वेरिएंट के लिए उपलब्ध होगा या केवल कुछ के लिए। फिलहाल OnePlus Nord भारत और यूरोप दोनों मार्केट में ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंगों में उपलब्ध है।

Quandt के ट्वीट में केवल इतना कहा गया  है कि ग्रे ऐश रंग वेरिएंट अक्टूबर की शुरुआत में आ सकता है, जिसके जवाब में मैक्स जे ने सहमती जताई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि OnePlus Nord (रिव्यू) यह नया रंग कैसा दिखता है और यह मौजूदा ग्रे ऑनिक्स रंग से कितना अलग होगा। यह देखते हुए कि इसके नाम में ऐश (राख) है, Gadgets 360 यह अनुमान लगा रहा है कि यह सॉफ्ट, मैट फिनिश के साथ आ सकता है।

हाल ही में, XDA Developers में एक फोरम मेंबर ने कथित तौर पर OxygenOS के भीतर इंजीनियरिंग मोड ऐप में इस रंग का नाम लिखा पाया था। जुलाई में इवान ब्लास द्वारा लीक की गई स्लाइड से पता चला था कि वनप्लस नॉर्ड को एक ग्रे ऐश नाम के तीसरे रंग के साथ पेश किया जा सकता है। यदि हम वनप्लस के शुरुआती मार्केटिंग टीज़र को देखें, तो फोन का एक चौथा रंग विकल्प भी हो सकता है।

 

OnePlus Nord price in India

जैसा कि हमने बताया कि वनप्लस नॉर्ड फिलहाल दो रंग के विकल्पों में मौजूद है, पहला ब्लू मार्बल और दूसरा ग्रे ऑनिक्स। फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 24,999 रुपये, 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 12 जीबी  + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है।
 

OnePlus Nord specifications

OnePlus Nord एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर मिलता है। इसके क्वाड रियर कैमरा सेटअप में एफ/ 1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नॉर्ड में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। OnePlus Nord की बैटरी 4,115 एमएएच की है जो वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन की मोटाई 8.2 मिलीमीटर और वज़न 184 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light image quality
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4115 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Nord, OnePlus Nord colours
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »