OnePlus Nord N10 5G और Nord N100 को मिलेगा केवल एक बड़ा Android अपडेट: रिपोर्ट

यदि OnePlus कंपनी OnePlus Nord N10 5G व Nord N100 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 11 के साथ लॉन्च करती और उन्हें अन्य एंड्रॉयड अपडेट का वादा देती, तो लोग इस स्मार्टफोन की खरीद को स्वीकार भी कर सकते थे।

OnePlus Nord N10 5G और Nord N100 को मिलेगा केवल एक बड़ा Android अपडेट: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N10 5G व Nord N100 के लिए आखिरी होगा एंड्रॉयड 11 अपडेट
  • इन दोनों ही स्मार्टफोन को दो साल तक मिलेगा सिक्योरिटी पैच अपडेट
  • वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी व वनप्लस नॉर्ड एन100 की सेल यूरोप व यूएस में शुरू ह
विज्ञापन
OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 स्मार्टफोन को केवल एक ही प्रमुख एंड्रॉयड अपडेट प्राप्त होगा, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। OnePlus के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन्स की सेल यूरोप और अमेरिका में शुरू हो गई है। वहीं अब कंपनी ने कथित रूप से पुष्टि की है कि वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी और वनप्लस नॉर्ड एन100 स्मार्टफोन के लिए दो साल के एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट के साथ केवल एक प्रमुख एंड्रॉयड अपडेट ज़ारी किया जाएगा। वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी और वनप्लस नॉर्ड एन100 स्मार्टफोन तो एंड्रॉयड 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ रिलीज़ किया गया था, जिसके बाद एंड्रॉयड 11 इसका आखिरी अपडेट होगा।

OnePlus के प्रवक्ता ने Android Central को पुष्टि की कि OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 स्मार्टफोन के लिए केवल एक ही प्रमुख एंड्रॉयड अपडेट ज़ारी किया जाएगा। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कंपनी अपने सभी वनप्लस स्मार्टफोन्स के सॉफ्टवेयर अनुभव को बेहतर करने के लिए कम्युनिटी फीडबैक लेती रहेगी।

आमतौर पर एंड्रॉयड फोन को दो साल का एंड्रॉयड अपडेट सपोर्ट और तीन साल का सिक्योरिटी पैच प्राप्त होते हैं। हालांकि, प्रतीत हो रहा है कि वनप्लस के पास वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी और वनप्लस नॉर्ड एन100 को लेकर कुछ अलग ही योजना है। इन दो स्मार्टफोन को OnePlus 8T के बाद लॉन्च किया गया था, जो कि एंड्रॉयड 11 के साथ आया था। यदि कंपनी इन दो स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 11 के साथ लॉन्च करती और उन्हें अन्य एंड्रॉयड अपडेट का वादा देती, तो लोग इस स्मार्टफोन की खरीद को स्वीकार भी कर सकते थे।

कंपनी द्वारा अपने बजट स्मार्टफोन के लिए विपरित दिशा में कदम उठाना काफी हैरान करने वाला है, खासकर वनप्लस जैसी कंपनी के लिए जो किफायती स्मार्टपोन में फ्लैगशिप अनुभव को लेकर आने पर विचार कर रही है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Nord N10 5G, OnePlus Nord N100, OnePlus 8T
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »