8GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ दम दिखाएगा OnePlus Nord N20 स्‍मार्टफोन!

कहा गया है कि यह स्‍मार्टफोन Nord N10 5G की जगह लेगा। इसे अमेरिकी मार्केट को ध्‍यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

8GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ दम दिखाएगा OnePlus Nord N20 स्‍मार्टफोन!

Photo Credit: pcmag

इमेज देखकर पता चलता है कि फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • इमेज से यह वैसा ही मालूम पड़ता है, जैसा रेंडर्स में अनुमान लगाया गया था
  • PC Mag ने Nord N20 5G की पहली ऑफ‍िशियल इमेज शेयर की है
  • इसे सिर्फ अमेरिकी मार्केट में उतारा जाएगा
विज्ञापन
वनप्‍लस (OnePlus) के नॉर्ड स्‍मार्टफोन लोगों ने पसंद किए हैं। मिड प्रीमियम रेंज में आने वालीं ये डिवाइसेज अपने फीचर्स की बदौलत जगह बनाने में कामयाब रही हैं। अब लगता है कि कंपनी एक-एक करके कई नॉर्ड स्‍मार्टफोन पेश करने की तैयारी में हैं। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G और OnePlus Nord 2T जैसी अपकमिंग डिवाइसेज को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा नाम जुड़ा है Nord N20 5G का। इस फोन की पहली ऑफ‍िशियल इमेज सामने आने का दावा किया गया है। इमेज से यह वैसा ही मालूम पड़ता है, जैसा इसके रेंडर्स में अनुमान लगाया गया था। 

PC Mag ने Nord N20 5G की पहली ऑफ‍िशियल इमेज शेयर की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्‍मार्टफोन Nord N10 5G की जगह लेगा। इसे अमेरिकी मार्केट को ध्‍यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कहा जा रहा है कि यह फोन अमेरिकी मार्केट्स में ही आएगा। इस महीने के आखिर में इसके लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। 

रिपोर्ट में फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस पर भी बात की गई है। इसके मुताबिक, OnePlus Nord N20 5G में 6.43 इंच का AMOLED पंच होल डिस्प्ले होगा। यह FHD+ रेजॉलूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। बायोमैट्रिक सिक्‍योरिटी के लिए फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा। 

कहा जा रहा है कि नया वनप्‍लस नॉर्ड उस ओपो फोन का रीब्रैंड वर्जन हो सकता है, जिसे इंडिया में OPPO F21 Pro के नाम से लॉन्‍च किया जाने वाला है। 

OnePlus Nord N20 5G के बैक साइड में दो बड़े कैमरे हैं, साथ में एक और लेंस व एलईडी फ्लैश दिया गया है। इमेज देखकर पता चलता है कि फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। कंपनी का लोगो भी बैक में सेटअप किया गया है। 64एमपी के अलावा फोन में 2-2 मेगापिक्‍सल के मैक्रो और डेप्‍थ सेंसर दिए जाएंगे। सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का होगा। यह फोन स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से पैक होगा, जिसे 8जीबी तक रैम का सपोर्ट दिया जाएगा। इंटरनल स्‍टाेरेज 128 जीबी होगा। फोन में 4500एमएएच बैटरी होने की बात कही गई है, जो 33 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »