• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord N1 5G का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, 6.49 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!

OnePlus Nord N1 5G का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, 6.49 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!

OnePlus Nord N1 5G में सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट डिज़ाइन दिया जाएगा, रिपोर्ट के अनुसार इसमें 6.49 इंच का फ्लैट डिस्प्ले ही दिया जाएगा जो कि OnePlus Nord N10 में भी दिया गया था।

OnePlus Nord N1 5G का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, 6.49 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N10 का सक्सेसर होगा OnePlus Nord N1 5G
  • वनप्लस नॉर्ड एन1 5जी का कोडनेम Ebba हो सकता है
  • OnePlus ने फिलहाल इस फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है
विज्ञापन
OnePlus Nord N1 5G (आधिकारिक नाम नहीं है) कथित रूप से OnePlus Nord N10 का सक्सेसर होगा, जो कि पिछले काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है और अब लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन का रेंडर और स्पेसिफिकेशन को लीक किया गया है। आगामी नॉर्ड एन1 5जी फोन का कोडनेम ‘Ebba' है, जिसमें OnePlus Nord N10 जैसा डिज़ाइन दिया जा सकता है, हालांकि नए फोन के रियर कैमरा पैनल में एक सेंसर कम होगा। इसमें सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट डिज़ाइन दिया जाएगा, रिपोर्ट के अनुसार इसमें 6.49 इंच का फ्लैट डिस्प्ले ही दिया जाएगा जो कि नॉर्ड एन10 में दिया गया था।
 

OnePlus Nord N1 5G codenamed Ebba design and specifications

OnePlus Nord N1 5G का डिज़ाइन OnePlus Nord N10 जैसा ही हो सकता है, जिसमें फोन के फ्रंट में नॉर्ड एन10 की तरह ही होल-पंच कटआउट दिया जा सकता है, जो कि डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित होगा। रेंडर्स को Steve Hemmerstoffer द्वारा Voice पर साझा किया गया है, जिसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है, जो कि OnePlus Nord N10 के रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से अलग है। कथित आगामी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जबकि वनप्लस नॉर्ड एन10 फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस था। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो टिप्सटर का कहना है कि इसमें भी 6.49 इंच फ्लैट डिस्प्ले, ग्लॉसी प्लास्टिक रियर पैनल, मेटल फ्रेम और मोटे बेजल्स दिए जा सकते हैं। फोन का डायमेंशन 162.9x74.7x8.4mm होगा।

वनप्लस नॉर्ड एन 1 5जी फोन वनप्लस नॉर्ड एन10 के मुकाबले एक मामूली अपग्रेड होगा और यह भारत दस्तक देगा या नहीं... फिलहाल यह साफ नहीं है।

OnePlus ने जुलाई 2020 में OnePlus Nord के साथ नॉर्ड सीरीज़ पेश की थी। इसके बाद इस सीरीज़ में OnePlus Nord N10 और OnePlus Nord N100 को जोड़ा गया, जो कि पहले यूरोपियन मार्केट में लॉन्च हुए और फिर अमेरिकी। यह दोनों फोन अभी भारत में नहीं आए हैं, ऐसे में OnePlus Nord N1 5G की भी भारत उपलब्धता सवालों के घेरे में है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »