OnePlus Nord इन रंगों में होगा लॉन्च, डिज़ाइन की भी मिली झलक

OnePlus Nord स्मार्टफोन को ग्रे-इश और टील रंग के विकल्पों में पेश किया जाएगा। टीज़र वीडियो में फोन का डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप भी देखने को मिला है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 जुलाई 2020 13:36 IST
ख़ास बातें
  • 21 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा OnePlus Nord
  • इच्छुक ग्राहक अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से वनप्लस नॉर्ड को कर सकते हैं प्र
  • डुअल सेल्फी और क्वाड रियर कैमार सेटअप से लैस होगा वनप्लस नॉर्ड

OnePlus Nord को 21 जुलाई को भारत में किया जाएगा लॉन्च

OnePlus Nord स्मार्टफोन अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है। हालांकि, लॉन्च से पहले स्मार्टफोन से जुड़ी परते धीरे-धीरे करके खुलती जा रही हैं। हाल ही में OnePlus के को-फाउंडर Carl Pei ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस फोन में आईपी रेटिंग मौजूद नहीं होगी। पाई ने लोकप्रिय यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में अपने आगामी किफायती स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारियों से पर्दा उठाया है। जैसे कि सभी जानते हैं भारत और यूरोप में वनप्लस नॉर्ड 21 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। हालांकि, लॉन्च से पहले आज भारत में इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग Amazon पर शुरू हो गई है, वहीं, यूरोप में OnePlus वेबसाइट के माध्यम से स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग की जा सकती है।
 

OnePlus Nord और स्मार्टफोन इंडस्ट्री से जुड़े Carl Pei के इस इंटरव्यू को लोकप्रिय यूट्यूबर MKBHD ने पोस्ट किया है, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन के साथ-साथ कुछ अन्य जानकारियों का भी खुलासा हुआ है। रंग विकल्पों की बात करें, तो वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन आपको ग्रे-इश वेरिएंट में उपलब्ध होगा। हाल ही में कंपनी ने इसका टीज़र वीडियो भी साझा किया था। इसके अलावा दूसरा रंग विकल्प टील है। वनप्लस नॉर्ड के बैक पैनल पर पतले एजे दिए जाएंगे और स्क्रीन फ्लैट होगी।
Advertisement

इस वीडियो में स्मार्टफोन का डुअल सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा साफ देखा जा सकता है, इसके साथ ही यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को स्मार्टफोन के निचले हिस्से में स्पीकर कटआउट के साथ जगह दी गई है। इंटरव्यू के दौरान पाई ने कहा कि शुरुआती योजना के तहत स्मार्टफोन में अलग कैमरा सेटअप दिया जाना था, लेकिन कंपनी ने बाद में वनप्लस डिज़ाइन जैसा कुछ करने का निर्णय लिया, इसके तहत वनप्लस नॉर्ड में वर्टिकल कैमरा लेआउट दिया गया, जो कि काफी हद तक फ्लैगशिप OnePlus 8 सीरीज़ जैसा ही है।

पाई ने यह भी खुलासा किया कि वनप्लस नॉर्ड में आधिकारिक आईपी रेटिंग नहीं दी जाएगी। हालांकि, मैन्यूफैक्चरिंग की प्रक्रिया के दौरान कंपनी ने इस बात का ध्यान रखा है कि फोन पानी के 30 सेमी नीचे 30 सेकंड तक आराम से डटा रहे। तो ऐसे में यह कहना सुरक्षित होगा कि वनप्लस नॉर्ड पानी की मामूली छीटों से आराम से बच सकता है।
Advertisement

आपको बता दें, OnePlus Nord स्मार्टफोन भारत में 21 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, जिसके लिए आज 15 जुलाई से प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। प्री-ऑर्ड की प्रक्रिया दोपहर 1.30 बजे से शुरू हो चुकी है। पाई का पूरा इंटरव्यू आप Waveform podcast पर सुन सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Nord, Carl Pei, OnePlus Nord colours
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.