OnePlus Ace के नाम से आएगा OnePlus 10R स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स लीक!

MediaTek Dimensity 8100 SoC से लैस अफवाहों में चल रहा एक OnePlus हैंडसेट OnePlus Ace नाम से लॉन्च हो सकता है

OnePlus Ace के नाम से आएगा OnePlus 10R स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स लीक!

OnePlus 10R को OnePlus Ace के नाम से लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Ace ब्रांडिंग का इस्तेमाल पहले Oppo द्वारा किया गया था
  • फोन में MediaTek Dimensity 8100 SoC और 150W चार्जिंग सपोर्ट होने की खबर
  • 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल सकती है
विज्ञापन
OnePlus 10R के हाल ही में Dimensity 8100 SoC के साथ आने की खबर सामने आई थी। अब, एक पॉपुलर टिपस्टर ने सुझाव दिया है कि अफवाहों में चल रहा यह हैंडसेट OnePlus Ace नाम से लॉन्च हो सकता है। ऐस ब्रांडिंग का इस्तेमाल पहले Oppo द्वारा किया गया था, जिसमें Oppo Reno Ace (2019) और Oppo Ace 2 (2020) शामिल थे। टिपस्टर का कहना है कि यह मॉनीकर अब वनप्लस द्वारा विशेष रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, एक अन्य टिपस्टर ने Oppo Ace की कुछ कथित तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें इसके 150W फास्ट चार्जर को भी देखा जा सकता है।

Weibo पर टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, MediaTek Dimensity 8100 SoC से लैस अफवाहों में चल रहा एक OnePlus हैंडसेट OnePlus Ace नाम से लॉन्च हो सकता है। इसे अच्छा गेमिंग अनुभव और फास्ट चार्जिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें 150W चार्जिंग सपोर्ट होने की खबर है। कहा जा रहा है कि हैंडसेट एक पॉलिश्ड टेक्सचर फिनिश से लैस बैक कवर के साथ आएगा। इन स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए हो सकता है कि वनप्लस ऐस रीब्रांडेड Realme GT Neo 3 होगा, जिसमें समान चिपसेट और चार्जिंग स्पीड है।

इसके अलावा, टिपस्टर WHYLAB ने Weibo पर OnePlus Ace की कथित तस्वीरें पोस्ट की हैं। कहा जा रहा है कि इसमें PGKM10 मॉडल नंबर है और इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (2,412x1,080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का IMX766 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 150W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ इसमें 4,500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।

पिछली कुछ रिपोर्ट्स ने कथित तौर पर OnePlus Ace उर्फ ​​OnePlus 10R के बारे में कुछ अन्य जानकारियां भी प्रदान की है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित OxygenOS 12 स्किन के साथ आएगा। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है और यह HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट करता है। वनप्लस ऐस में 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज शामिल हो सकती है। कहा जा रहा है कि हैंडसेट के सामने सेंटर में होल-पंच कटआउट होगा, जिसमें 16-मेगापिक्सल Samsung S5K3P9SP सेंसर हो सकता है।

एक और हालिया OnePlus 10R लीक ने स्मार्टफोन के कथित रेंडर शेयर किए थे, और वे वनप्लस ऐस के लिए WHYLAB द्वारा साझा किए गए समान थे। वे स्क्रीन के सामने सेंटर में होल-पंच कटआउट के अलावा, उभरा हुआ कैमरा मॉड्यूल दिखाते थे, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »