17 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा OnePlus 10R 5G फोन!

यही नहीं, OnePlus 10R 5G स्‍मार्टफोन में 150W की SUPERVOOC चार्जिंग तकनीक होगी, जो 4,500mAh की बैटरी को सपोर्ट करेगा।

17 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा OnePlus 10R 5G फोन!

इसके अलावा OnePlus Ace की लाइव इमेजेस भी ऑनलाइन सामने आई हैं।

ख़ास बातें
  • OnePlus 10R 5G पहला फोन होगा, जिसमें डाइमेंसिटी 8100-MAX प्रोसेसर होगा
  • वनप्‍लस ने मीडियाटेक के साथ मिलकर इस प्रोसेसर को कस्‍टमाइज किया है
  • इसे Arm Mali-G610 MC6 GPU के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा
विज्ञापन
OnePlus 10R 5G स्‍मार्टफोन देश में 28 अप्रैल को OnePlus Nord CE 2 Lite के साथ लॉन्च होने के लिए तैयार है। लॉन्‍च में कुछ दिन ही बाकी हैं, उससे पहले कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8100-MAX प्रोसेसर से लैस होगा। वनप्लस ने कहा है कि उसने फ्रेम रेट और बिजली की खपत को मेंटेन करते हुए इस फोन में हैवी ग्राफिक गेम चलाने के लिए मीडियाटेक का प्रोसेसर इस्‍तेमाल किया है। यही नहीं, OnePlus 10R 5G स्‍मार्टफोन में 150W की SUPERVOOC चार्जिंग तकनीक होगी, जो 4,500mAh की बैटरी को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा OnePlus Ace की लाइव इमेजेस भी ऑनलाइन सामने आई हैं, जो बताती हैं कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। यह फोन 21 अप्रैल को चीन में लाइव होने वाला है। 

OnePlus ने एक प्रेस रिलीज के जरिए OnePlus 10R 5G स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100-MAX प्रोसेसर होने की बात कन्‍फर्म की है। OnePlus 10R 5G पहला फोन होगा, जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100-MAX प्रोसेसर दिया जाएगा। वनप्‍लस ने मीडियाटेक के साथ मिलकर इस प्रोसेसर को खासतौर पर कस्‍टमाइज किया है। कहा जाता है कि यह प्रोसेसर 2.85Ghz की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड के साथ आता है। इसे Arm Mali-G610 MC6 GPU के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। OnePlus ने कहा है कि यह प्रोसेसर फ्रेम दर और बिजली की खपत को मेंटेन करते हुए OnePlus 10R 5G फोन में हैवी ग्राफ‍िक गेम खेलने की इजाजत देगा। 

याद रहे कि इससे पहले कंपनी ने OnePlus Nord 2 5G स्‍मार्टफोन में कस्टमाइज्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200-AI प्रोसेसर इस्‍तेमाल किया था। नए प्रोसेसर में ओरिजिनल डाइमेंसिटी 8100 SoC के मुकाबले थोड़े बदलाव हो सकते हैं।

OnePlus ऐलान कर चुकी है कि OnePlus 10R 5G को इंडिया में 28 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह 150W SuperVOOC चार्जिंग तकनीक के सपोर्ट के साथ 4,500 बैटरी के साथ आएगा। दावा है कि यह 17 मिनट में फोन की बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर देता है।

इसके अलावा MyDrivers की एक रिपोर्ट में OnePlus Ace की कथित लाइव इमेज को लीक किया गया है। लीक हुए लाइव शॉट्स में हैंडसेट को दो कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। फोन में ट्रिपल कैमरा यूनिट होने की बात कही गई है। रेंडरर्स यह भी दिखाते हैं कि हैंडसेट के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर हैं। पावर बटन को स्मार्टफोन के लेफ्ट हिस्‍से में फ‍िट किया गया है। 

OnePlus Ace को चीन में 21 अप्रैल को लॉन्‍च किया जाएगा। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्‍मीद है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा वाले Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की सेल आज से, मिल रहा डिस्काउंट अलग से
  2. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. UPI में आने वाला है AI का बड़ा अपग्रेड, वॉयस से होगा पेमेंट, फ्रॉड पर भी लगेगी लगाम!
  4. स्मार्टफोन के बाद अब टैबलेट पर मैमोरी शॉर्टेज की मार! Redmi ने बढ़ाए Pad 2 के दाम
  5. अब रोबोट वैक्यूम खुद भी करेगा अपनी सफाई! LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Dual Steam मॉडल
  6. मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम
  7. 50MP कैमरा वाला Samsung फ्लिप फोन मिल रहा 10 हजार रुपये सस्ता, देखें पूरी डील
  8. Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  9. Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट
  10. Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »