OnePlus Ace 5 Pro और Ace 5 में होंगे तगड़े प्रोसेसर! 6000mAh बैटरी

OnePlus Ace 5 स्‍मार्टफोन सीरीज नवंबर में लॉन्‍च हो सकती है। कंपनी OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro को लॉन्‍च करेगी।

OnePlus Ace 5 Pro और Ace 5 में होंगे तगड़े प्रोसेसर! 6000mAh बैटरी

ग्लोबल मार्केट में Ace 5 का नाम बदलकर OnePlus 13R किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 सीरीज जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च
  • OnePlus Ace 5 और Ace5 Pro पर चल रहा काम
  • 6000 एमएएच बैटरी से हो सकते हैं पैक
विज्ञापन
OnePlus Ace 5 स्‍मार्टफोन सीरीज को नवंबर में लॉन्‍च किए जाने की खबरें हैं। कहा जाता है कि कंपनी OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro पर काम कर रही है। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर अपकमिंग वनप्‍लस डिवाइसेज को लेकर जानकारी दी है। दावा है कि दोनों फोन स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर से पैक होंगे। इनमें बड़ी बैटरी और 1.5K रेजॉलूशन वाला  डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। OnePlus Ace 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्‍मीद है।  

DCS का लीक कहता है कि OnePlus Ace 5 में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा, जबकि Ace 5 Pro में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर मिलेगा। ये फोन 6 हजार एमएएच की बैटरी से पैक हो सकते हैं। दोनों डिवाइसेज में BOE X2 8T LTPO डिस्‍प्‍ले मिल सकता है, जिसमें 1.5K रेजॉलूशन होगा। हालांकि डिस्‍प्‍ले में कर्व नहीं होंगे। वह फ्लैट होगा, जिसके बेजल्‍स काफी पतले होंगे। 

OnePlus Ace 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्‍मीद है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का हो सकता है। इसमें अल्‍ट्रा थिन ऑप्टिकल फ‍िंगरप्रिंट सेंसर होने की बात कही जा रही है। बीते दिनों एक लीक में दावा किया गया था कि Ace 5 सीरीज का मुकाबला Redmi K80 सीरीज से होगा, जो लगभग उसी टाइम लॉन्‍च होने वाली है। स्टैंडर्ड मॉडल यानी Ace 5 को बनाने में सिरेमिक का इस्‍तेमाल होने की उम्‍मीद है। 

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, यह संभावना है कि Oneplus Ace 5 Pro चीन के बाहर लॉन्च नहीं होगा। वहीं, ग्लोबल मार्केट में Ace 5 का नाम बदलकर OnePlus 13R किया जा सकता है। यह जनवरी 2025 में वनप्लस 13 सीरीज के साथ आ सकता है। 

वनप्‍लस ऐस 5 सीरीज को लेकर ये सभी जानकारियां लीक्‍स पर आधारित हैं। कंपनी ने ऑफ‍िशियली कोई जानकारी नहीं दी है। साल 2024 की आखिरी त‍िमाही में कई स्‍मार्टफोन लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। उनमें से ज्‍यादा प्रीमियम सेगमेंट में आएंगे। Oneplus Ace 5 को अगर पेश किया जाता है, तो वह सबसे पहले चीन में और फ‍िर बाकी मार्केट्स में आएगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »