OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 का लॉन्च कंपनी ने 17 अक्टूबर के लिए घोषित कर दिया है। OnePlus 15 में 165Hz का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन का दमदार चिपसेट होगा और यह 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा से लैस हो सकता है। OnePlus Ace 6 में 1.5K BOE OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
ये स्मार्टफोन्स कंपनी के Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition के रिब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। OnePlus के Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition को केवल चीन में पेश किया गया था। OnePlus Ace 5 Racing Edition में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9400e दिया गया है। यह इस प्रोसेसर के साथ शुरुआती स्मार्टफोन्स में से एक है।
OnePlus की नई OnePlus Ace 5 स्मार्टफोन सीरीज को चीन में 26 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी दो नए स्मार्टफोन्स OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro को लाने वाली है। ऐसी उम्मीद है कि चीन में लॉन्च के बाद Ace 5 को भारत समेत ग्लोबल मार्केट्स में OnePlus 13R नाम से लाया जाएगा। आइए फटाफट से जानते हैं उन फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जो OnePlus Ace 5 सीरीज में मिलने वाले हैं।
OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro का लॉन्च 26 दिसंबर को है जिसमें अब तीन दिन ही शेष रह गए हैं। लॉन्च से पहले दोनों मॉडल्स के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा एक सर्टीफिकेशन में हो गया है। फोन में 6.78 इंच फ्लैट AMOLED पैनल डिस्प्ले बताया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल में 80W फास्ट चार्जिंग होगी जबकि प्रो वेरिएंट में 100W फास्ट चार्जिंग होगी। दोनों में 16GB तक रैम, 50MP रियर मेन कैमरा होगा।
स्मार्टफोन सीरीज OnePlus Ace 5 चीन में 26 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है। दोनों ही फोन तीन कलर वेरिएंट्स में आएंगे। फोन में 6.78 इंच का फ्लैट BOE X2 LTPO OLED डिस्प्ले होगा। डिस्प्ले में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। दोनों फोन ColorOS 15 पर रन करेंगे जो कि Android 15 के साथ आने वाला है। दोनों फोन में 16MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
वनप्लस की नई स्मार्टफोन सीरीज ‘OnePlus Ace 5’ का आगाज जल्द होने वाला है। इसे चीन में पेश किया जाएगा। कई दिनों से नई स्मार्टफोन सीरीज को लेकर जानकारियां मिल रही हैं। कहा जाता है कि OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro में ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 3’ और ‘स्नैपड्रैगन 8 एलीट’ प्रोसेसर होंगे। अब एक चीनी टेक ब्लॉगर ने स्क्रीनशॉट शेयर करके बताया है कि OnePlus Ace 5 सीरीज के रिजर्वेशन चीन में शुरू हो गए हैं।
OnePlus Ace 5 के लॉन्च के लिए अगर आपको भी इंतजार है तो इस फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। फोन का डिजाइन प्रीमियम लुक में आ सकता है। इसमें क्रिस्टल शील्ड ग्लास होगा। फोन में 6.78 इंच का BOE X2 8T LTPO डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। 6,415mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। फोन में 50+8+2MP कैमरा सेटअप मिल सकता है।
OnePlus Ace 5 सीरीज कंपनी इसी महीने लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले OnePlus Ace 5 Pro चीन के 3C सर्टीफिकेशन में देखा गया है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग बताई गई है। सीरीज के वनिला Ace 5 में भी इतनी ही फास्ट चार्जिंग क्षमता आने की बात कही गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Ace 5 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाला अबतक का सबसे अफॉर्डेबल फोन हो सकता है।
OnePlus जल्द अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज OnePlus Ace 5 को लॉन्च कर सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जाने-माने टिप्सटर- डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने वनप्लस Ace 5 की परफॉर्मेंस को टेस्ट किया है। उनका दावा है कि सभी टेस्ट 20 डिग्री टेंपरेचर वाले एक कमरे में किए गए। उस दौरान स्क्रीन ब्राइटनैस को 440 निट्स पर लॉक कर दिया गया था। सभी टेस्ट परफॉर्मेंस मोड में किए गए। कैसा रहा वनप्लस Ace 5 का प्रदर्शन, आइए जानते हैं।
एक पॉपुलर टिपस्टर ने OnePlus Ace 5 सीरीज और अपकमिंग Ace सीरीज की बैटरी डिटेल्स को शेयर किया है। दावा किया गया है कि मिड-रेंज परफॉर्मेंस स्मार्टफोन 6,850mAh बैटरी या 7,000mAh सिंगल-सेल बैटरी के साथ आएंगे, जबकि हल्के वजन और स्लिम डिजाइन के साथ आने वाले मिड-रेंज हैंडसेट में 5,640mAh या 5,750mAh क्षमता की बैटरी मिलेगी।
OnePlus Ace 5 स्मार्टफोन सीरीज को नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। कहा जाता है कि कंपनी OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro पर काम कर रही है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है दोनों फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जाएगा। इनमें 6000mAh की बैटरी और 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है। नई सीरीज में 50MP के मेन सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
OnePlus Ace 3 में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। इसकी 5,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है