OnePlus ने माना भारत में उसके स्मार्टफोन्स में आ रही ग्रीन लाइन की समस्या

कंपनी ने बताया है कि डिस्प्ले पर ग्रीन लाइन की समस्या के समाधान के लिए वह अपने सप्लायर्स के साथ कार्य कर रही है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2024 21:17 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अपने कई डिवाइसेज में हो रही समस्याओं को स्वीकार किया है
  • इनमें वनप्लस के डिवाइसेज के डिस्प्ले पर ग्रीन लाइन की समस्या शामिल है
  • पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

कंपनी ने अपने चुनिंदा डिवाइसेज के मदरबोर्ड में हो रही समस्याओं को भी स्वीकार किया है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने स्वीकार किया है कि देश में पिछले कुछ महीनों में उसके स्मार्टफोन्स में डिस्प्ले पर ग्रीन लाइन और अन्य समस्याएं हो रही हैं। OnePlus ने क्वालिटी को पक्का करने और कस्टमर्स का विश्वास बरकरार रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। 

एक पब्लिकेशन के साथ बातचीत में कंपनी ने अपने कई डिवाइसेज में हो रही समस्याओं को स्वीकार किया है। इनमें विशेषतौर पर OnePlus 8 और OnePlus 9 सीरीज शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने बताया है कि ग्रीन लाइन की समस्या केवल OnePlus के डिवाइसेज तक सीमित नहीं है, ब्लकि यह स्मार्टफोन से जुड़ी इंडस्ट्री के लिए एक चुनौती है। कंपनी ने बताया है कि इस समस्या के समाधान के लिए वह अपने सप्लायर्स के साथ कार्य कर रही है। OnePlus ने कस्टमर्स के विश्वास को बरकरार रखने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया है। कंपनी ने कहा है जिन कस्टमर्स को उनके डिवाइसेज पर ग्रीन लाइन की समस्या आ रही है उन्हें इसके समाधान के लिए अपने निकट के OnePlus के सर्विस सेंटर पर जाना चाहिए। 

ऐसे कस्टमर्स को डिवाइसेज को अपग्रेड करने या स्क्रीन को बदलने के विकल्प दिए  जाएंगे। इसके साथ ही OnePlus अपने डिवाइसेज के डिस्प्ले पर वॉरंटी की पेशकश भी कर रही है। चीन की इस स्मार्टफोन मेकर ने अपने चुनिंदा डिवाइसेज के मदरबोर्ड में हो रही समस्याओं को भी माना है। कंपनी ने बताया है कि इसके समाधान के लिए कस्टमर्स के पास OnePlus सपोर्ट के साथ संपर्क करने का विकल्प है। इसमें कस्टमर्स को डिवाइसेज की रिपेयर से लेकर OnePlus के नए डिवाइस को खरीदने पर डिस्काउंट तक की पेशकश की  जाएगी। 

OnePlus के OnePlus 13 को इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर लिस्टिंग हुई है। इससे OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी मिली है। यह OnePlus 12 की जगह लेगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। सिंगापुर की इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) पर OnePlus का स्मार्टफोन दो मॉडल नंबर्स - CPH2645 और CPH2653 के साथ देखा गया है। यह OnePlus 13 हो सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, 5G, Wi-Fi और Bluetooth के विकल्प हैं। 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good ergonomics
  • Competent ultra-wide camera
  • Vivid 120Hz display
  • Speedy overall performance
  • Bad
  • Lacks IP rating, wireless charging
  • Average selfie camera
  • No OIS for main camera
  • Plastic frame instead of metal
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आपका Samsung फोन है? यहां चेक करें One UI 8.5 Beta मिलेगा या नहीं
  2. BSNL ने पलटा गेम! इंटरनेट स्पीड और परफॉर्मेंस में Airtel और Jio को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. XChat Launch: एलन मस्क के X का नया चैट ऐप XChat होने जा रहा 17 अप्रैल को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. कान में फट गए ईयरबड्स! MBBS स्टूडेंट का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
  3. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च को लेकर बड़ा खुलासा, 8500mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होगा लैस!
  4. लौट आए बीते दिन! इस कंपनी ने लॉन्च किया 80-90 के दशक का कैसेट रिकॉर्डर!
  5. Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को, 7000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ
  6. 21 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart पर धमाका डील
  7. होर्मूज से ऑयल टैंकरों को निकलने की इजाजत के लिए क्रिप्टोकरेंसी में फीस लेगा ईरान!
  8. Poco M8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. Apple के फोल्डेबल आईफोन का लीक हुआ डिजाइन, 5,800mAh हो सकती है बैटरी
  10. Pluto को फिर मिलेगा ग्रह का दर्जा? 10 साल की बच्ची की अपील ने मचाई हलचल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.