21 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 48MP कैमर वाला धांसू फोन! सबसे बड़ा ऑफर

OnePlus 9 5G की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है।

21 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 48MP कैमर वाला धांसू फोन! सबसे बड़ा ऑफर

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 9 5G में 6.55 इंच फुल एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है

ख़ास बातें
  • OnePlus 9 5G के रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है।
  • OnePlus 9 में Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट दिया गया है।
  • एमआरपी से फोन पर सीधा 21 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन

OnePlus 9 5G को सबसे सस्ते प्राइस में खरीदने का सुनहरा मौका है। फोन पर 40% के लगभग डिस्काउंट मिल रहा है। यह कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में शुमार रहा है। Flipkart पर फोन को MRP से बेहद कम कीमत में लिस्ट किया गया है। OnePlus 9 5G में 4500mAh बैटरी दी गई है। फोन में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया है। कहा गया है कि फोन में DSLR जैसा कैमरा मिलता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर सबसे धांसू डील मिल रही है। आइए जानते हैं OnePlus 9 5G पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में। 

OnePlus 9 5G Price Discount Offer

OnePlus 9 5G को Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने MRP 54,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन फोन को इस वक्त 33,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लॉन्च के बाद से यह इसकी अब तक की सबसे कम कीमत है। एमआरपी से फोन पर सीधा 21 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ बैंक ऑफर भी कंपनी ने दिया है। 

OnePlus 9 5G Bank Offer Discount

OnePlus 9 5G की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। Flipkart Axis Bank के कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 2175 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी कुल मिलाकर फोन को 23 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 31,824 रुपये रह जाती है। 

OnePlus 9 5G Specifications 
OnePlus 9 5G में 6.55 इंच फुल एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। OnePlus 9 में Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट दिया गया है। OnePlus 9 में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। OnePlus 9 के रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए एफ/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, जीपीएस दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good ergonomics
  • Competent ultra-wide camera
  • Vivid 120Hz display
  • Speedy overall performance
  • कमियां
  • Lacks IP rating, wireless charging
  • Average selfie camera
  • No OIS for main camera
  • Plastic frame instead of metal
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »