• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 9RT को लॉन्च से पहले मिला 3C सर्टिफिकेशन, ये हो सकती है कीमत और स्पेसिफिकेशन्स!

OnePlus 9RT को लॉन्च से पहले मिला 3C सर्टिफिकेशन, ये हो सकती है कीमत और स्पेसिफिकेशन्स!

पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 9RT के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,200 रुपये) हो सकती है। फोन का एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा, जिसकी कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,600 रुपये) होगी।

OnePlus 9RT को लॉन्च से पहले मिला 3C सर्टिफिकेशन, ये हो सकती है कीमत और स्पेसिफिकेशन्स!
ख़ास बातें
  • 3C साइट पर OnePlus फोन MT2110 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है
  • OnePlus 9RT भारत और चीन में होगा लॉन्च
  • वनप्लस 9आरटी में मिल सकता है 65 वॉट फास्ट चर्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
OnePlus 9RT स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले कथित रूप से China Compulsory Certification (CCC उर्फ 3C) अथॉरिटी का सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। नए OnePlus फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह भारत और चीन में पेश किया जाएगा, जो कि OnePlus 9R का ही एक बदला हुआ अवतार है। कहा जा रहा है कि वनप्लस 9आरटी फोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा। यह फोन 256 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है। पिछले महीने वनप्लस 9आरटी फोन कथित रूप से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus फोन मॉडल नंबर MT2110 के साथ 3C साइट पर लिस्ट हुआ है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह OnePlus 9RT स्मार्टफोन हो सकता है। यह मॉडल नंबर MT2111 के समान है, जो कि कुछ हफ्ते पहले BIS साइट पर लिस्ट हुआ था, जिसको लेकर माना जा रहा था कि यह OnePlus 9RT का भारतीय वेरिएंट होगा। यह फोन पिछले महीने ट्विटर पर भी स्पॉट किया गया था और माना जा रहा था कि यह वनप्लस का नया फ्लैगशिप फोन होगा।

3C लिस्टिंग में देखा जा सकता है कि यह फोन 65वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। खास बात यह है कि वनप्लस 9आरटी फोन को लेकर भी कहा गया था कि वह 65वॉट फास्ट चार्जंग सपोर्ट के साथ दस्तक देगा।

Gadgets 360 ने स्वतंत्र रूप से 3सी लिस्टिंग को वेरिफाई किया है। हालांकि, इससे यह साफ नहीं होता है कि मॉडल नंबर MT2110 वनप्लस 9आरटी से जुड़ा हुआ है।
 

OnePlus 9RT price, availability (expected)

पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 9RT के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,200 रुपये) हो सकती है। फोन का एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा, जिसकी कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,600 रुपये) होगी।

वनप्लस 9आरटी फोन 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है, माना जा रहा है कि इस दिन यह फोन भारत और चीन दोनों देशों में दस्तक देगा।
 

OnePlus 9RT specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो OnePlus 9RT फोन Android 12 आधारित OxygenOS 12 पर काम करेगा। इसमें 6.55 इंच का Samsung E3 full-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मौजूद होगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Beautiful design, well built
  • Crisp and vibrant display
  • Very good battery life
  • Competent primary camera
  • Smooth overall performance
  • कमियां
  • Underwhelming selfie, secondary cameras
  • Misses an IP rating, wireless charging
डिस्प्ले6.62 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. सरकार ने ब्लॉक की 300 बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स
  3. 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
  4. Vivo Y11 5G और Y21 5G की कीमत लीक! भारत में लॉन्च से पहले सामने आई पूरी डिटेल
  5. AI Coach के साथ boAt की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, सिंगल चार्ज में 10 दिन चलती है, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही S25 Ultra हुआ सस्ता! नई कीमत लीक
  7. धरती से टकराने से पहले रोके जाएंगे एस्टेरॉयड! जानिए क्या है Blue Origin का बड़ा मिशन
  8. OnePlus 15T में मिलेंगे 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा, LUMO इमेजिंग सिस्टम
  9. Redmi 15A 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,300mAh की बैटरी 
  10. सरकार का हर फोन में Aadhaar ऐप प्री-इंस्टॉल करने का प्लान! Apple-Samsung जैसे ब्रांड्स ने जताई आपत्ति
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »