OnePlus 6 को चीन में 17 मई को किया जाएगा लॉन्च

OnePlus 6 के लॉन्च की तारीख का खुलासा हो गया है। इसकी जानकारी OnePlus ब्रांड ने अपनी चीनी वेबसाइट के ज़रिए दी। वनप्लस 6 को 17 मई को लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 6 को चीन में 17 मई को किया जाएगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • वनप्लस 6, इस साल के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है
  • OnePlus 6 स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आएगा
  • 3.5 एमएम हेडफोन जैक और ग्लास बैक डिजाइन की भी पुष्टि हुई है
विज्ञापन
OnePlus 6 के लॉन्च की तारीख का खुलासा हो गया है। इसकी जानकारी OnePlus ब्रांड ने अपनी चीनी वेबसाइट के ज़रिए दी। वनप्लस 6 को 17 मई को लॉन्च किया जाएगा। चीन की राजधानी बीजिंग में होने वाला लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे है। इस इवेंट में हर कोई हिस्सा ले सकता है। कंपनी तो इसके लिए करीब 1,000 रुपये का टिकट भी बेच रही है। गौर करने वाली बात है कि OnePlus के एक्सक्लूसिव पार्टनर अमेज़न इंडिया ने कुछ दिन पहले ही इस हैंडसेट को जल्द ही लॉन्च किए जाने की जानकारी दी थी। इस हैंडसेट के लिए एक वेब पेज को लाइव कर दिया गया है। इस बीच OnePlus 5T भारत में आउट ऑफ स्टॉक हो गया है।

वनप्लस 6, इस साल के लिए बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है। कंपनी इस हैंडसेट को "द स्पीड यू नीड" टैगलाइन से प्रमोट कर रही है। इसके अलावा हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है।

जीएसएमअरीना की एक रिपोर्ट की मानें तो OnePlus 6 के रिलीज होने की तारीख भी लीक हो गई है। इस वेबसाइट ने एक पाठक के हवाले से लिखा है कि OnePlus फोन यूज़र को कंपनी ने मेल करके इस फ्लैगशिप हैंडसेट को 21 मई को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी है। ऐसा लगता है कि इस पाठक को कंपनी के नए लैब प्रोग्राम के लिए चुना गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ईमेल चुनिंदा यूज़र को ही भेजा गया है। इस प्रोग्राम के तहत, इनवाइट किए गए खरीदार OnePlus 6 को लॉन्च से पहले इस्तेमाल कर सकेंगे।

अब आपके मन में सवाल होगा कि इस हैंडसेट में यूज़र को क्या-कुछ मिलेगा? आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, OnePlus 6 हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में डिस्प्ले नॉच होगा। 3.5 एमएम हेडफोन जैक और ग्लास बैक डिजाइन की भी पुष्टि हुई है।

अब कयासों की बात करें तो इस हैंडसेट में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने की बात की जा रही है। बैटरी क्षमता भी OnePlus 5T से ज़्यादा होने का दावा है। इसके अतिरिक्त वनप्लस 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • कमियां
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 6, OnePlus 6 specifications, OnePlus, Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »