OnePlus 5 के लिए 5 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन, टेलीविज़न विज्ञापन आया सामने

चीनी कंपनी वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5 को मंगलवार को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले ग्राहकों में वनप्लस 5 को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 19 जून 2017 11:47 IST
ख़ास बातें
  • फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5 को मंगलवार को लॉन्च किया जाएगा
  • चीनी मार्केट में इस हैंडसेट के लिए 5.25 लाख रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए
  • भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान OnePlus 5 का टेलीविज़न विज्ञापन जारी किया गया
चीनी कंपनी वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5 को मंगलवार को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले ग्राहकों में वनप्लस 5 को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। लॉन्च से पहले चीनी मार्केट में इस हैंडसेट के लिए 5.25 लाख रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए हैं। इसके अतिरिक्त वनप्लस इंडिया ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान OnePlus 5 का टेलीविज़न विज्ञापन भी जारी किया। दूसरी तरफ, वनप्लस 5 हैडसेट के और फ़ीचर व कैमरे क्षमता को लेकर कई टीज़र ट्विटर के ज़रिए जारी किए गए।

वनप्लस चीनी मार्केट में वनप्लस 5 के लिए JD.com पर रजिस्ट्रेशन ले रही है। ख़बर लिखे जाने के वक्त 5.27 लाख लोगों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। बता दें कि ये रजिस्ट्रेशन सिर्फ रुचि की ओर इशारा करते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। OnePlus 5 की बिक्री चुनिंदा मार्केट में मंगलवार से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, भारत में हैंडसेट को 22 जून को लॉन्च किया जाएगा और बिक्री भी इसी दिन ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर शुरू होने की उम्मीद है।

वनप्लस अपने अगले स्मार्टफोन के पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान वनप्लस इंडिया ने ट्वीट किया, "क्या आपने मैच के दौरान हमारा विज्ञापन देखा? अपने फेवरेट मॉमेंट को #OnePlus5Launch के साथ ट्वीट करें। आपके पास फोन जीतने का मौका होगा!" तस्वीर में नज़र आ रहे OnePlus 5 से एक बार फिर साफ है कि यह फोन दिखने में iPhone 7 Plus जैसा है। डुअल कैमरा सेटअप मिलना तय है। फोन स्लिम प्रोफाइल के साथ आएगा। दावा किया गया है कि यह अब तक सबसे पतला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। लेकिन हमें पूरी तरह से आश्वस्त होने के लिए OnePlus 5 के लॉन्च का इंतज़ार करना होगा।

वहीं, वनप्लस के ग्लोबल ट्विटर हैंडल से "ऑल्वेज़ कनेक्टेड" फ़ीचर की जानकारी दी गई जो इसमें डुअल सिम सपोर्ट होने की ओर इशारा करता है। इसके अलावा कंपनी ने वनप्लस 5 की चार्जिंग क्षमता के बारे में भी बताया है।
Advertisement
 

वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि स्मार्टफोन में एक डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसे डीएक्सओ की साझेदारी में बनाया गया है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की भी पुष्टि हो चुकी है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। इसमें एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। वनप्ल 5 को 6 जीबी और 8 जीबी रैम के दो वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। स्टोरेज की बात करें तो, फोन में 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, वनप्लस 5 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। फोन में अपर्चर एफ/2.6 के साथ एक 20 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/1.7 के साथ एक 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में सेल्फी के लिए एक 16 मेगापिक्सल सेंसर दिया जा सकता है। वनप्लस 5 में 3300 एमएएच बैटरी होने का पता चला है। इसके अलावा एनएफसी और ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट भी मिलेगा। स्मार्टफोन के एक सेरेमिक-कोटिंग वाले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने की उम्मीद है। फोन के फ्रंट पर होम बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट होगा, जिसके 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है।
Advertisement
 

वनप्लस 5 की कीमत

वनप्लस 5 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 479 यूरो (करीब 30,800 रुपये) होने का खुलासा हुआ है। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 32,999 रुपये से शुरू होगी जबकि 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये होने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.