OnePlus 5 लॉन्च हुआ भारत में, 8 जीबी रैम वाले इस स्मार्टफोन की कीमत जानें

चीनी कंपनी वनप्लस ने गुरुवार को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5 को भारत में लॉन्च कर दिया। याद रहे कि वनप्लस 5 को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किया गया था।

OnePlus 5 लॉन्च हुआ भारत में, 8 जीबी रैम वाले इस स्मार्टफोन की कीमत जानें
ख़ास बातें
  • OnePlus 5 की बिक्री गुरुवार को ही ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर होगी
  • OnePlus 5 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा
  • कंपनी ने लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया है
विज्ञापन
चीनी कंपनी वनप्लस ने गुरुवार को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5 को भारत में लॉन्च कर दिया। याद रहे कि वनप्लस 5 को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। भारतीय प्रशंसकों को इस हैंडसेट के लिए 48 घंटे से भी कम का इंतज़ार करना पड़ा। मुंबई में आयोजित एक इवेंट में पेश किया गया वनप्लस का यह हैंडसेट कंपनी के पुराने फ्लैगशिप OnePlus 3T का अपग्रेड है। OnePlus का नया फोन ज़्यादा प्रीमियम डिज़ाइन और पुराने वेरिएंट की तुलना में महंगी कीमत के साथ आता है। मार्केट में OnePlus 5 की सीधी टक्कर सैमसंग, शाओमी और ऐप्पल जैसे ब्रांड के फ्लैगशिप डिवाइस से होगी।

मुंबई में आयोजित लॉन्च इवेंट में कंपनी ने OnePlus 5 की कीमत और रिलीज़ तारीख का भी ऐलान किया। इस स्मार्टफोन की अहम खासियतों में डुअल रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, स्लिम प्रोफाइल, 8 जीबी तक रैम, बेहतर बैटरी लाइफ और डैश चार्ज शामिल हैं।
 

OnePlus 5 की भारत में कीमत

भारत में वनप्लस 5 स्मार्टफोन अमेरिकी मार्केट की तुलना थोड़ा मंहगा है, लेकिन यूरोप की तुलना में सस्ता है। भारत में वनप्लस 5 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है और इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में मिलेगा।

OnePlus 5 की बिक्री भारत में गुरुवार में अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। शाम साढ़े चार बजे होने वाली यह सेल रजिस्टर्ड यूज़र के लिए है। वनप्लस 5 को ओपन सेल में अमेज़न इंडिया, वनप्लस स्टोर और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर से 27 जून को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा।

सेल में 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज उपलब्ध होंगे। लॉन्च ऑफर की बात करें अमेज़न की ओर से अमेज़न पे क्रेडिट, किंडल ऑफर, एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये का कैशबैक व वोडाफोन की ओर से डेटा मिलेगा।

(देखें: वनप्लस 5 को तस्वीरों में)
 

OnePlus 5 कैमरा

शुरुआत डुअल रियर कैमरा सेटअप से करते हैं। दावा किया गया है कि OnePlus 5 में आज की तारीख में किसी भी स्मार्टफोन का सबसे ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला डुअल कैमरा सिस्टम है। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो सोनी आईएमएक्स398 सेंसर, एफ/1.7 अपर्चर से लैस है। पिछले हिस्से पर 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी है जो सोनी आईएमएक्स350 सेंसर और एफ/2.6 अपर्चर से लैस है।
 
OnePlus

यूज़र को OnePlus 5 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट कैमरे सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस दिया गया है। आप इससे फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
 

वनप्लस 5 फ़ीचर

इस हैंडसेट में कंपनी ने लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सर्वाधिक 2.45 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देगा। साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।
OnePlus 5 को लॉन्च करके कंपनी उन चुनिंदा स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड में शामिल हो गई है जिनके फोन 8 जीबी रैम वाले हैं। इससे पहले Asus ZenFone AR को 8 जीबी रैम के साथ पेश किया गया था। वनप्लस 5 के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो स्टोरेज और रैम पर आधारित हैं- 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज व 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज।
 

वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन

इस हैंडसेट के अन्य स्पेसिफिकेशन में 3300 एमएएच की बैटरी है। भले ही यह वनप्लस 3टी के 3400 एमएएच की तुलना में छोटी है, लेकिन कंपनी ने बेहतर बैटरी लाइफ का दावा किया है। वनप्लस 5 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।
 
OnePlus

OnePlus 5 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। इस हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेगा। इसका वज़न 153 ग्राम है और डाइमेंशन 154.2x74.1x7.25 मिलीमीटर।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • कमियां
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  2. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  3. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  4. Amazon Prime Day Sale में 15 हजार से सस्ते मिल रहे iQOO, Realme, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के धांसू फोन!
  5. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  6. Flipkart Goat Sale में ₹20,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, देखें डील
  7. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  9. Amazon Prime Day Sale: ₹45000 सस्ता मिल रहा Galaxy S25 Ultra 5G, OnePlus N6 और Redmi Turbo 5 की बंपर गिरी कीमत
  10. Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »