वनप्लस 2 स्मार्टफोन के दाम में हुई कटौती, जानें नई कीमत

वनप्लस 2 स्मार्टफोन के दाम में हुई कटौती, जानें नई कीमत
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस ने ग्राहकों को लुभाने के लिए वनप्लस 2 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। कंपनी ने मंगलवार को भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 2 के 16 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट के दाम कम कर दिये। 2000 रुपये की कटौती के बाद वनप्लस 2 16 जीबी मॉडल अब 20,999 रुपये जबकि 64 जीबी वेरिएंट 22,999 रुपये में मिलेगा।

भारत में वनप्लस 2 को लॉन्च के लगभग सात महीने बाद इस चीनी स्टार्टअप का मानना है कि भारत में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फोन की कीमत कम करने के लिए यह अच्छा समय है। वनप्लस 2 16 जीबी वेरिएंट भारत में 22,999 रुपये जबकि 64 जीबी वेरिएंट 24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। अब इन दोनों मॉडल की कीमत 2,000 रुपये कम हो गई है।

वनप्लस 2 के रिटेल प्राइस कम करने के बारे में कंपनी ने कहा कि कंपनी भारत में ठीकठाक काम कर रही है और इसी वजह से हम वनप्लस 2 की कीमत कम कर पाए हैं। इस समय कंपनी द्वारा नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने का काम भी जारी है। वनप्लस अप्रैल-जून के बीच अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 लॉन्च कर सकती है।

वनप्लस 2 में 5.5 इंच का इन-सेल डिस्प्ले  है जो फुल एचडी (1080x1920पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। स्क्रीन का कॉन्ट्रास्ट रेशियो (अनुपात) 1500:1 है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 810 v2.1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ है 4 जीबी का रैम ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में एड्रेनो 430 जीपीयू मौजूद है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। फोन का डुअल 4जी सिम सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी भी मौजूद है। वनप्लस 2 में 1.3 माइक्रोन सेंसर, लेज़र ऑटोफोकस और ओआईएस के साथ 13 मेगापिक्सल वाला रियर कैमरा है। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी है और एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी, जो एक वक्त में 5 प्रिंट्स को स्टोर कर सकता है। इस डिवाइस में 3 जीबी का रैम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »