4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला OnePlus 2 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 24,999 रुपये

4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला OnePlus 2 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 24,999 रुपये
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने मंगलवार सुबह अपना नया फ्लैगशिप डिवाइस वनप्लस 2 (OnePlus 2) लॉन्च कर दिया। OnePlus 2 की बिक्री 11 अगस्त को शुरू होगी। यह हैंडेसट भारत, चीन, अमेरिका, कनाडा और कुछ यूरोपियन यूनियन देशों में भी उपलब्ध होगा। दक्षिण-पूर्व एशियाई मार्केट में यह स्मार्टफोन 2015 की आखिरी तिमाही में तक पेश किया जाएगा। OnePlus 2 के 64GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये होगी और यह ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन (Amazon India) पर मिलेगा।

OnePlus 2 में 5.5 इंच का इन-सेल डिस्प्ले होगा, जो फुल एचडी (1080x1920 pixel) रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। स्क्रीन का कॉन्ट्रास्ट रेशियो (अनुपात) 1500:1 है। हैंडसेट में Snapdragon 810 v2.1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ है 4GB का रैम (RAM)। ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में Adreno 430 GPU मौजूद होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64GB है। फोन का डुअल 4G सिम सपोर्ट के साथ आएगा। स्मार्टफोन में USB Type-C कनेक्टिविटी भी मौजूद है। OnePlus 2 में 1.3 माइक्रोन सेंसर, लेज़र ऑटोफोकस और OIS के साथ 13 मेगापिक्सल वाला रियर कैमरा है। फोन में 3300mAh की बैटरी है और एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी, जो एक वक्त में 5 प्रिंट्स को स्टोर कर सकता है। वैसे इस स्मार्टफोन का 16GB वेरिएंट साल के अंत तक 22,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इस डिवाइस में 3GB का RAM होगा।

OnePlus 2 में कंपनी ने अपने कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम Oxygen का इस्तेमाल किया है, जो एंड्रॉयड 5.1 (Android 5.1) पर बेस्ड है। हैंडसेट की बिक्री इनवाइट सिस्टम के आधार पर होगी। यहां पर क्लिक करके इनवाइट सिस्टम के बारे में जानकारी हासिल करें।

कंपनी का कहना है कि वह दुनिया भर के 9 शहरों में पॉपअप स्टोर खोलेगी। इसमें बंगलुरु, नई दिल्ली, जकार्ता, मिलान, बर्लिन, पेरिस, लंदन, न्यूयॉर्क और सेन फ्रांसिसको शामिल हैं। इन स्टोर में विज़िटर OnePlus 2 को इस्तेमाल कर सकेंगे और उसके बारे में पूछताछ भी कर पाएंगे। यहां पर इनवाइट जीतने का मौका भी मिलेगा। पहले 50 विज़िटर को कंपनी एक गिफ्ट बैग भी देगी। पॉपअप स्टोर के बारे में ज्यादा जानकारी OnePlus के फोरम से ली जा सकती है।

OxygenOS में कुछ नए फ़ीचर शामिल किए गए हैं, जैसे कि ऐप परमिशन सेटअप करने की आजादी और नया कैमरा ऐप जिसमें रिजॉल्यूशन मोड, टाइम लेप्स और स्लो मोशन उपलब्ध है। यूज़र अब एलईडी इंडिकेटर को भी पर्सनलाइज़ कर सकते हैं। हैंडसेट में डार्क UI मोड होगा और अब यूज़र एक्सेंट्स का भी चुनाव कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »