OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!

कथित तौर पर फोन में नया पैनल मिलेगा जो कि BOE X4 लाइट-एमिटिंग मैटिरियल से बना बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अगस्त 2026 15:52 IST
ख़ास बातें
  • फोन में कस्टम डिस्प्ले पैनल आने की बात सामने आई है।
  • डिस्प्ले पैनल BOE X4 लाइट-एमिटिंग मैटिरियल से बना बताया गया है।
  • फोन में कंपनी ने 185Hz का रिफ्रेश रेट कंफर्म किया है।

OnePlus 16 लॉन्च से पहले अपने फीचर्स को लेकर खूब चर्चा बटौर रहा है। (सांकेतिक फोटो)

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 16 लॉन्च से पहले अपने फीचर्स को लेकर खूब चर्चा बटौर रहा है। फोन के डिस्प्ले को लेकर खुलासा हुआ है कि यह Samsung पैनल को भी टक्कर दे सकता है। फोन में कस्टम डिस्प्ले पैनल आने की बात सामने आई है। यह नए मैटिरियल से बना बताया गया है जो पिछले मॉडल्स के मुकाबले पावर की खपत बहुत कम करेगा। इसका सीधा असर फोन की बैटरी लाइफ पर पड़ेगा। यानी नए डिस्प्ले फोन का बैटरी बैकअप काफी हद तक बढ़ सकता है। आइए जानते हैं OnePlus 16 में क्या होने वाला है खास। 

OnePlus 16 के लॉन्च में अब बहुत अधिक समय नहीं रह गया है। फोन को लेकर आए दिन लीक्स सामने आ रहे हैं जिसमें इसके डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा आदि के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो रहा है। अब डिस्प्ले को लेकर जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo (via) पर अहम बातें कही हैं। OnePlus 16 में कस्टम डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। कथित तौर पर फोन में नया पैनल मिलेगा जो कि BOE X4 लाइट-एमिटिंग मैटिरियल से बना बताया गया है। 

यह डिस्प्ले तुलनात्मक रूप से X3 मैटिरियल से बने पुराने मॉडलों की अपेक्षा बहुत कम बैटरी की खपत करेगा। इसी के साथ डिस्प्ले के बेजल्स बहुत अधिक पतले रहने वाले हैं। फोन में कंपनी ने 185Hz का रिफ्रेश रेट कंफर्म किया है। कंपनी फोन में कई ऐसे फीचर्स भी दे सकती है जो गेमर्स को बहुत लुभाने वाले होंगे। 

टिप्स्टर ने कहा है कि नया X4 पैनल Samsung को भी टक्कर देगा। इसके M सीरीज के स्मार्टफोन्स को यह कड़ी टक्कर देने वाला है। फोन में 185Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट गेमिंग के लिहाज से बहुत उपयोगी होने वाला है। फोन में दो गेमिंग फीचर्स की पुष्टि हुई जिसमें Fengchi गेमिंग इंजन, और ई-स्पोर्ट्स ट्रिपल कोर टेक्नोलॉजी शामिल है। 

OnePlus 16 Specifications (Expected)

OnePlus 16 में 6.78 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। अपकमिंग फोन में 9000mAh की बैटरी होगी। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा मिलने की चर्चाएं हैं। OnePlus 16 के 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 815 डॉलर (लगभग 78,000 रुपये) हो सकती है। जबकि फोन का 8GB रैम वेरिएंट 75,000 रुपये के करीब की कीमत में पेश किया जा सकता है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.