OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?

OnePlus ने चीनी बाजार में नया स्मार्टफोन OnePlus 16 लॉन्च किया है, जिसकी तुलना OnePlus 15 से हो रही है।

OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 16 vs OnePlus 15

ख़ास बातें
  • OnePlus 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 चिपसेट है।
  • OnePlus 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।
  • OnePlus 16 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग ₹85,866) है।
विज्ञापन

OnePlus ने चीनी बाजार में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। आज हम इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की तुलना बीते साल लॉन्च हुए OnePlus 15 से कर रहे हैं। OnePlus 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 चिपसेट दिया गया है, जबकि OnePlus 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया था। OnePlus 16 में 9000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी दी गई थी जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए OnePlus 16 और OnePlus 15  के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 16 vs OnePlus 15

कीमत और स्टोरेज
OnePlus 16 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग ₹85,866), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,799 (लगभग ₹97,317) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,499 (लगभग ₹1,07,332) है। वहीं OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹84,999 और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹92,999 है।

डिस्प्ले
OnePlus 16 में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus 15 में 6.78 इंच की FHD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल्स, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले साइज पहले जैसा ही है, लेकिन ब्राइटनेस में बढ़ोतरी हुई है।

प्रोसेसर
OnePlus 16 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 चिपसेट दिया गया है। जबकि बीते साल आए OnePlus 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया था। हर बार की तरह कंपनी ने इस बार भी लेटेस्ट चिपसेट को शामिल किया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
OnePlus 16 एंड्रॉयड पर बेस्ड ColorOS 17.0 पर काम करता है। जबकि OnePlus 15 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Color OS 16 के साथ आया था।

कैमरा सेटअप
OnePlus 16 के रियर में f/1.6 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ  50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं पिछले साल आए OnePlus 15 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा है। पिछले मॉडल की तुलना में रियर कैमरा अपग्रेड करते हुए 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल किया गया है।

फ्रंट कैमरा
OnePlus 16 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus 15 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। इस बार कंपनी ने फ्रंट कैमरा को अपग्रेड किया है।

कनेक्टिविटी विकल्प
OnePlus 16 में 5जी, ड्यूल सिम, ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई 7, यूएसबी टाइप सी पोर्ट  3.2 जेन 1, जीपीएस और एनएफसी शामिल किया गया है। जबकि OnePlus 15 में 5जी, वाई-फाई, NFC, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, बीडीएस, GALILEO, QZSS और NavIC सपोर्ट मिलता है।

डाइमेंशन
OnePlus 16 की लंबाई 161.42 मिमी, चौड़ाई 76.67 मिमी, मोटाई 8.55 मिमी और वजन 220 ग्राम है। वहीं OnePlus 15 की लंबाई 161.42 मिमी, चौड़ाई 76.67 मिमी, मोटाई 8.10 मिमी और वजन 211 ग्राम है। डाइमेंशन के मामले में दोनों ही मॉडल एक जैसे हैं।

बैटरी बैकअप
OnePlus 16 में 9000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperVOOC फ्लैश चार्ज का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी दी गई थी जो कि 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। लेटेस्ट वर्जन में बैटरी में इजाफा किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  5. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  9. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  10. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »