Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में स्क्वेयर शेप वाला सेल्फी कैमरा हो सकता है। Honor Magic9 Pro Max के साथ Honor के MagicOS 11 को पेश किया जाएगा

Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 MP का प्राइमरी कैमरा होगा
  • Honor Magic9 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन के साथ Honor के MagicOS 11 को पेश किया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Honor का Honor Magic9 Pro Max जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के साथ Honor के MagicOS 11 को पेश किया जाएगा। Honor Magic9 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन की बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्टिंग हुई है। Honor Magic9 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप में 16 GB का RAM हो सकता है। Honor Magic9 Pro Max को चीन में 28 सितंबर को पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट ARRI के साथ को-ब्रांडेड है। Honor Magic9 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसके अलावा एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। 

Honor Magic9 Pro Max के फ्रंट में स्क्वेयर शेप वाला सेल्फी कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ Honor के MagicOS 11 को पेश किया जाएगा। Honor Magic 9 सीरीज में तीन मॉडल - Honor Magic 9, Honor Magic 9 Pro और Honor Magic 9 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे। इन स्मार्टफोन्स में Qualcomm का नेक्स्ट-जेनरेशन Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए Honor ने जर्मनी की इमेजिंग फर्म ARRI के साथ टाई-अप किया है। इससे इन स्मार्टफोन्स में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ARRI LogC3, ARRI Look और ARRI मूवी मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। हाल ही में पेश किए गए Honor Robot Phone के लिए भी ARRI के साथ पार्टनरशिप की गई है। चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन में टॉप पर रोबोटिक गिंबल कैमरा दिया गया है। यह वीडियो कैप्चर करने पर सब्जेक्ट को ट्रैक करने के लिए रोटेट होता है। इसमें थ्री-एक्सिस गिंबल स्टैबलाइजेशन सिस्टम है। इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप में 2.7x ऑप्टिकल जूम और 200x डिजिटल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »