OnePlus के इस 6260mAh बैटरी वाले कॉम्पैक्ट फोन ने मचाया धमाल, 10 मिनट में Rs 233 करोड़ की सेल!

OnePlus चाइना के प्रेसिडेंट लुईस ली ने वीबो पर एक पोस्ट के जरिए OnePlus 13T की बिक्री के रिकॉर्ड को शेयर किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 मई 2025 16:23 IST
ख़ास बातें
  • लॉन्च के 10 मिनट में 200 मिलियन युआन (233 करोड़ रुपये) से ज्यादा की सेल
  • Snapdragon 8 Elite चिप और 6,260mAh बैटरी के साथ आता है OnePlus 13T
  • 50MP डुअल कैमरा, नई Shortcut Key और IP65 रेटिंग भी शामिल

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने हाल ही में चीन में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13T लॉन्च किया है और लॉन्च के पहले ही दिन इसने जबरदस्त रिकॉर्ड बना दिया। कंपनी के मुताबिक, 13T की बिक्री ने लॉन्च के सिर्फ 10 मिनट में 200 मिलियन युआन (करीब 233 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर लिया। सिर्फ दो घंटे में कंपनी ने अपना पहला- दिन का सेल्स टारगेट पूरा कर लिया। 3,000 से 4,000 युआन प्राइस रेंज वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में यह अब तक का सबसे तेज बिकने वाला मॉडल बन चुका है।

OnePlus चाइना के प्रेसिडेंट लुईस ली ने वीबो पर एक पोस्ट के जरिए OnePlus 13T की बिक्री के रिकॉर्ड को शेयर किया। उन्होंने बताया कि OnePlus 13T को बुधवार, 30 अप्रैल को पहली बार चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया और 10 मिनट में इसकी सेल्स 200 मिलियन युआन (करीब 233 करोड़ रुपये) से अधिक हो गई। उन्होंने आगे बताया कि कंपनी का पहले दिन का सेल्स टार्गेट भी दो घंटे में पूरा हो गया था।

ली ने आगे बताया कि 3,000-4,000 युआन के प्राइस रेंज वाले उद्योग में सभी नए प्रोडक्ट में यह सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल था। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि राष्ट्रीय सब्सिडी के बाद, OnePlus 13T चीन में 2,899 युआन (करीब 33,800 रुपये) से शुरू होता है, जो राष्ट्रीय सब्सिडी के बाद सबसे सस्ते छोटे स्क्रीन वाले फ्लैगशिप से 800 युआन सस्ता है।

OnePlus 13T को चीन में CNY 3,399 (लगभग 39,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, जो इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए थी। इसके 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,599 (करीब 41,000 रुपये), 12GB+512GB की कीमत CNY 3,799 (करीब 43,000 रुपये), 16GB+512GB की CNY 3,999 (करीब 46,000 रुपये) और टॉप-एंड 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (करीब 52,000 रुपये) रखी गई है। 
Advertisement
 

OnePlus 13T specifications

फोन में 6.32-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94.1% है और यह 240Hz तक का टच सैंपलिंग सपोर्ट करता है। डिवाइस का फ्रेम मेटल का है और यह 8.15mm पतला है।

OnePlus 13T में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU दिया गया है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज का कॉम्बिनेशन मिलता है। हीट मैनेजमेंट के लिए कंपनी ने 4,400mm² वाष्प कूलिंग चैंबर और कुल 37,335mm² की हीट डिसिपेशन एरिया दी है।
Advertisement

कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP + 50MP का डुअल कैमरा है, जिसमें टेलीफोटो लेंस 2x ऑप्टिकल और 20x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC समेत सारे लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें नया Shortcut Key भी जोड़ा गया है जो DND, कैमरा या दूसरे कस्टम एक्शन्स के लिए यूज किया जा सकता है। कंपनी ने इसे पुराने Alert Slider के साथ रिप्लेस किया है।
Advertisement

फोन में 6,260mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस का वजन करीब 185 ग्राम है और इसे IP65 रेटिंग मिली है यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.