OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 का अगले महीने हो सकता है लॉन्च

OnePlus के Nord 5 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है

OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 का अगले महीने हो सकता है लॉन्च

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • OnePlus की योजना स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की है
  • कंपनी के Nord CE 5 में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 9400e दिया जा सकता है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus के Nord 5 और Nord CE 5 को अगले महीने इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने OnePlus 13s को पेश किया था। OnePlus की योजना स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की है। 

टिप्सटर Yogesh Brar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि इन स्मार्टफोन्स को 8 जुलाई को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि ये स्मार्टफोन्स कंपनी के Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition के रिब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। OnePlus के Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition को केवल चीन में पेश किया गया था। OnePlus Ace 5 Racing Edition में  प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9400e दिया गया है। यह इस प्रोसेसर के साथ शुरुआती स्मार्टफोन्स में से एक है। कंपनी के Ace 5 Racing Edition और Ace 5 Ultra दोनों Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलते हैं। 

OnePlus के Nord 5 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है। Nord 5 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इसमें 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Nord 5 में 6,700 mAh की बैटरी हो सकती है। 

कंपनी के Nord CE 5 में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 9400e दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में अगले कुछ सप्ताहों में अधिक जानकारी मिल सकती है। हाल ही में OnePlus ने Pad 2 Pro को लॉन्च किया था। यह पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Pad Pro की जगह लेगा। इस टैबलेट में 13.2 इंच की LCD स्क्रीन 3.4K रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  6. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  7. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  8. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  9. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  10. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »