OnePlus 13 ग्लोबल होगी जनवरी 2025 में पेश, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

OnePlus चीनी बाजार में 31 अक्टूबर को OnePlus 13 लॉन्च करने के बाद ग्लोबली फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।

OnePlus 13 ग्लोबल होगी जनवरी 2025 में पेश, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 में 6.82 इंच की डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में 6.82 इंच की 2K 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • OnePlus 13 में 6000mAh की बड़ी बैटरी है।
  • OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है।
विज्ञापन
OnePlus ने चीनी बाजार में 31 अक्टूबर को OnePlus 13 लॉन्च किया, जिसके बाद ब्रांड ने आखिरकार पुष्टि कर दी है कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाले हैं। हालांकि, सटीक लॉन्च तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन जनवरी 2025 में आएगा। OnePlus ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट तैयार की है, जिससे आगामी स्मार्टफोन की झलक मिलती है। आइए OnePlus 13 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13 Design


OnePlus 13 का ग्लोबल वेरिएंट तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन जैसे कि मिडनाइट ओशन, ब्लैक एक्लिप्स और आर्कटिक डॉन में उपलब्ध होगा। मिडनाइट ओशन वेरिएंट अपने माइक्रो-फाइबर वीगन लेदर के बैक पैनल के साथ है। इससे डिवाइस एक प्रीमियम अनुभव देने के साथ खरोंच से सुरक्षित भी रहता है। इसके अलावा वनप्लस 13 में IP68 + IP69 रेटिंग है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है।


OnePlus 13 Specifications


OnePlus 13 का ग्लोबल वर्जन स्पेसिफिकेशंस के मामले में चीनी वर्जन जैसा होगा। OnePlus 13 में 6.82 इंच की 2K 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 3168×1440 पिक्‍सल, रिफ्रेश रेट 1-120Hz और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है जो कि 100 वॉट वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के लिए OnePlus 13 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्‍कोप कैमरा दिया गया है। अन्‍य फीचर्स में इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्‍लास्‍टर और स्‍टीरियो स्‍पीकर्स शामिल हैं। फोन में बेहतर कूलिंग के लिए एक बड़ा 9925 मिमी² वीसी चैंबर है, जो हैवी मोबाइल गेम के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। सेल्फ डेवलप टाइडल इंजन स्मूथ गेमप्ले और फास्ट ग्राफिक्स प्रोसेसिंग का वादा करता है। इसमें 24GB RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »