7200mAh बैटरी और डिस्प्ले के अंदर छिपा हुआ कैमरा, जल्द लॉन्च हो रहा है Nubia Z80 Ultra फोन!

Nubia ने इस बड़ी बैटरी को कथित तौर पर एक पतले और प्रीमियम डिजाइन में फिट किया है, क्योंकि Z80 Ultra की मोटाई सिर्फ 7.8mm बताई गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2025 11:41 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z80 Ultra में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी
  • फोन की मोटाई सिर्फ 7.8mm बताई गई है
  • यह भी कहा गया है कि मॉडल का वजन करीब 225 ग्राम होगा

Nubia Z70 Ultra (ऊपर फोटो में) में भी अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया गया है

Photo Credit: Nubia

Nubia अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की तैयारी में जुटी है, जो Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस हो सकता है। इस सीरीज में दो बड़े लॉन्च की उम्मीद है, Red Magic 11 Pro और Nubia Z80 Ultra मॉडल। इनमें से Nubia Z80 Ultra को लेकर ताजा लीक सामने आई है, जिसमें इसके दमदार बैटरी और डिजाइन डिटेल्स सामने आए हैं। हाल ही में इसे Geekbench पर भी टेस्ट किया गया था, जिसमें स्मार्टफोन ने अच्छा स्कोर हासिल किया था।

Weibo पर सामने आए नए लीक (via गिज्मोचाइना) में दावा किया गया है कि Nubia Z80 Ultra में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने इस बैटरी को कथित तौर पर एक पतले और प्रीमियम डिजाइन में फिट किया है, क्योंकि फोन की मोटाई सिर्फ 7.8mm बताई गई है। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि मॉडल का वजन करीब 225 ग्राम होगा। इसके साथ ही, डिवाइस में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

Advertisement

हालिया Geekbench लिस्टिंग से पता चला था कि Nubia Z80 Ultra का मॉडल नंबर NX741J होगा और इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ 16GB RAM मिलेगी। प्लेटफॉर्म पर फोन को Android 16 के साथ टेस्ट किया गया था, जिसमें इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,646 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,404 स्कोर किया है। 

वहीं, दूसरी ओर समान मॉडल नंबर को 3C सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है, जिसमें इशारा मिला है कि फोन का चार्जिंग आउटपुट 94.5W होगा, जो लेटेस्ट दावे से थोड़ा अलग है। पहले भी कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अपकमिंग फ्लैगशिप में 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

लीक्स की मानें तो Nubia Z80 Ultra में पीछे की ओर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा 35mm लेंस के साथ, एक 1/1.55-इंच अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। खास बात यह है कि इसमें अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिससे स्क्रीन पर कोई नॉच या पंच-होल नजर नहीं आएगा। इसके अलावा, इसमें 144Hz फ्लैट AMOLED पैनल दिया जा सकता है।

Advertisement

Nubia Z80 Ultra कब लॉन्च होगा?

कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक के अनुसार इसे जल्द ही चीन में पेश किया जाएगा।

Nubia Z80 Ultra में कौन-सा प्रोसेसर मिलेगा?

इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा, जो हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बनाया गया है।

Nubia Z80 Ultra की बैटरी और चार्जिंग स्पीड कितनी है?

फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करेगी।

Advertisement

क्या Nubia Z80 Ultra में अंडर-डिस्प्ले कैमरा है?

हां, फोन में 16MP का अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिससे स्क्रीन पूरी तरह नॉच-लेस दिखाई देगी।

Nubia Z80 Ultra में कितनी RAM और स्टोरेज मिलेगी?

रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 16GB तक की RAM दी जाएगी और यह Nebula AIOS-बेस्ड Android 16 पर काम करेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  6. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  7. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  5. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  6. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  8. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  9. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  10. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.