ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 और नूबिया एन1 की बिक्री आज से शुरू

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 और नूबिया एन1 की बिक्री आज से शुरू
ख़ास बातें
  • नूबिया ज़ेड11 की कीमत 29,999 रुपये है
  • नूबिया एन1 की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है
  • दोनों ही स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर मिलेंगे
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने हाल ही में अपने नूबिया ज़ेड11 और नूबिया एन1 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। इसकी बिक्री सोमवार (26 दिसंबर) को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बता दें कि नूबिया ज़ेड11 की कीमत 29,999 रुपये जबकि एन1 की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। ज़ेड11 व एन1 की बिक्री अमेज़न इंडिया पर हो रही है। याद दिला दें कि ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 को जून महीने में चीन में लॉन्च किया गया था और इसके बाद फोन को दूसरे बाजारों में उपलब्ध कराया गया।

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 में 5.5 इंच का (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला फुल एचडी 2.5 डी बॉर्डरलेस डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। इस स्मार्टफोन में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 64-बिट क्वाड-कोर 14एनएम प्रोसेसर है। ग्रफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू है। कंपनी ने भारत में नूबिया ज़ेड11 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरज वेरिएंट पेश किया है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर नूबिया यूआई 4.0 स्किन दी गई है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है जिसका मतलब है कि दो सिम कार्ड या एक सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड का विकल्प ही मिलेगा।

बात करें कैमरे की तो ज़ेडटीई ज़ेड11 के इस फोन में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, आईएमएक्स298 सेंसर, ओआईएस, पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और 6पी लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 5पी लेंस, अपर्चर एफ/2.4, 80-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है। यह फोन ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।
 
N1

ज़ेडटीई नूबिया एन1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित नूबिया 4.0 यूआई पर चलता है। यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है। हैंडसेट में 5.5 इंच (1920x1080 पिक्सल) का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 64 बिट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी10 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए 550 मेगाहर्ट्ज़ माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ज़ेडटीई नूबिया एन1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है।

रियर कैमरे की बात करें तो एन1 में 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस, एफ/ 2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसका सेल्फी कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे में ब्यूटी फिल्टर और स्मार्ट फिल लाइट फ़ीचर दिए गए हैं। ज़ेडटीई नूबिया एन1 में 5000 एमएएच की बैटरी है। यह फोन भी ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में ही आएगा।

दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित नूबिया यूआई 4.0 पर चलते हैं और हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आते हैं। जिसका मतलब है कि यूज़र या तो दो नैनो सिम कार्ड या फिर एक नैनो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »